411 REFERENCE · Wikipedia
चंद्रगोपाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मार्च 2020
चंद्रगोपाल संस्कृत के विद्वान् तथा ब्रजभाषा के सुकवि थे। श्री राधामाधव भाष्य, गायत्री भाष्य तथा श्री राधामाधवाष्टक संस्कृत रचनाएँ हैं। इनका जन्म सं. 1552 के लगभग हुआ था अत: इनका रचनाकाल सं. 1575 से सं. 1600 के बाद तक रहा।
वे रामराय गोस्वामी के छोटे भाई तथा गौरगोपाल के छोटे पुत्र थे। ये लोग लाहौर से आकर वृंदावन में बस गए, जहाँ अब तक इनके वंशज रहते हैं। ये सभी चैतन्य संप्रदायी श्रीराधारमणी वैष्णव हैं।
श्रेणी:संस्क्र्त साहित्यकार
श्रेणी:ब्रजभाषा के कवि