Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सक्रिय परिवहन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कोशिका विज्ञान में सक्रिय परिवहन (active transport) सांद्रता प्रवणता के विरुद्ध न्यून सांद्रता से उच्चतर सांद्रता की तरफ कोशिका झिल्ली से अणुओं अथवा आयनों के विसरण को कहते हैं।https://ncert.nic.in/textbook/pdf/khbo108.pdf जीव विज्ञान राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद 8: कोशिका जीवन की इकाई 94 सक्रिय परिवहन में विसरण के लिए कोशिकीय ऊर्जा की आवश्यकता होती है। सक्रिय परिवहन दो तरह के होते हैं: प्राथमिक सक्रिय परिवहन में एडीनोसिन ट्राइफॉस्फेट का उपयोग होता है और द्वितीयक सक्रिय परिवहन विद्युतरासायनिक प्रवणता से होता है। यह प्रक्रिया निष्क्रिय परिवहन के विपरीत होती है जिसमें अणुओं और आयनों को सांद्रता प्रवणता के विपरीत अर्थात् उच्चतर सांद्रता क्षेत्र से तनु सांद्रता की तरफ बिना बाहरी ऊर्जा के गति करनी होती है।https://books.google.co.in/books?id=bWXgEAAAQBAJ&pg=PA48 पादप कार्यिकी, चयापचय और जैवरसायन यादव अरविन्द श्रीवास्तव मयंक ठाकुर पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड 2023 9789357552820 48 सक्रिय परिवहन पोषक तत्व ग्रहण, हार्मोन स्राव, और तंत्रिका आवेग संचरण जैसी विभिन्न शारीरिक प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक होता है। उदाहरण के लिए सोडियम-पोटेशियम पंप में सक्रिय परिवहन का उपयोग होता है जिसमें सोडियम आयन कोशिका से बाहर निकलते हैं जबकि पोटेशियम आयन कोशिका के अन्दर चले जाते हैं। इस प्रक्रिया में कोशिका के कार्य करने के लिए आवश्यक सांद्रता प्रवणता बनी रहती है। सक्रिय परिवहन विभिन्न अणुओं या आयनों के लिए विशिष्ट अलग-अलग परिवहन के साथ अत्यधिक चयनात्मक और विनियमित होता है। सक्रिय परिवहन के अनियमित होने से विभिन्न प्रकार की समस्यायें हो सकती हैं जैसे क्लोराइड चैनल की खराबी के कारण सिस्टिक फाइब्रोसिस और कोशिकाओं में ग्लूकोज परिवहन में दोष के कारण मधुमेह होने जैसी समस्यायें शामिल है। सक्रिय कोशिकीय परिवहन निष्क्रिय परिवहन में अणुओं की गतिज ऊर्जा और प्राकृतिक एन्ट्रॉपी की सहायता से प्रवणता में निम्न स्तर की तरफ परिवहन होता है इसके विपरीत सक्रिय परिवहन में प्रवणता, ध्रुवीय प्रतिरोध अथवा अन्य प्रतिरोधों के विरुद्ध कोशिकीय ऊर्जा का उपयोग होता है। सक्रिय परिवहन सामान्यतः कोशिका की आवश्यकता के अनुसार उच्चतर आण्विक सांद्रताओं को बनाये रखने से सम्बंधित होता है जैसे आयनों, ग्लुकोश और एमिनो अम्लों की सांद्रता बनाये रखना।The importance of homeostasis Science me http://www.bbc.co.uk/schools/gcsebitesize/science/add_ocr_pre_2011/homeostasis/importancerev6.shtml 15 फरवरी 2024 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:झिल्ली जीवविज्ञान