411 REFERENCE · Wikipedia
भरत गुप्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भरत गुप्त Bharat Gupt, September 2019.jpg सितम्बर 2019 में भरत गुप्त 1946 11 28 मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत भारतीय शास्त्रवेत्ता, संगीतशास्त्री, नाट्य सिद्धांतकार, शिक्षाविद यूनानी और भारतीय नाट्यशास्त्र का तुलनात्मक अध्ययन पद्म श्री (2025) संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (2023)
भरत गुप्त (जन्म 28 नवम्बर 1946) एक भारतीय शास्त्रवेत्ता, संगीतशास्त्री, नाट्य सिद्धांतकार, सुरबहार और सितार वादक, सांस्कृतिक विश्लेषक और स्तंभ लेखक हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में अंग्रेज़ी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं।Society Members – Vice‑Chairman, NSD Society
https://nsd.gov.in/delhi/index.php/society-members/
National School of Drama, New Delhi
Ministry of Culture, Government of India
9 June 2025Padma Awards 2025: भारतीय कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए भरत गुप्त को पद्मश्री सम्मान
https://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-ncr-padma-awards-2025-bharat-gupta-awarded-padma-shri-for-his-special-contribution-in-indian-art-field-23873164.html
Jagran
26 January 2025
9 June 2025IGNCA honours Padma awardees in a celebratory gathering
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2125327
Press Information Bureau
Ministry of Culture, Government of India
29 April 2025
9 June 2025
जनवरी 2025 में, भारत सरकार ने उन्हें कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया।Padma Award Winners 2025 Full List: Padma Vibhushan, Padma Bhushan, Padma Shri https://www.brutimes.com/news/social/padma-awards-2025-arijit-singh-ajith-kumar-shekhar-kapur-and-late-pankaj-udhas-honored-for-excellence Bru Times News 9 जून 2025 7 फ़रवरी 2025 https://web.archive.org/web/20250207055857/https://www.brutimes.com/news/social/padma-awards-2025-arijit-singh-ajith-kumar-shekhar-kapur-and-late-pankaj-udhas-honored-for-excellence dead Padma Awards 2025 announced https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2096285 pib.gov.in 9 जून 2025Padma Awards 2025 – Notifications https://www.padmaawards.gov.in/Document/pdf/notifications/PadmaAwards/2025.pdf
Padma Awards (Official)
Ministry of Home Affairs, Government of India
28 April 2025
8 June 2025
फरवरी 2023 में उन्हें संगीतशास्त्र में योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया।ELINEPA extends its congratulations to Prof. Bharat Gupt https://elinepa.org/elinepa-extends-its-congratulations-to-prof-bharat-gupt-for-receiving-the-sangeet-natak-academy-award-from-the-president-of-india/ 9 June 2025 elinepa.org 27 February 2023
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
भरत गुप्त का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। 1950 के दशक की शुरुआत में उनका परिवार दिल्ली आ गया, जहाँ उन्होंने अंग्रेज़ी, हिंदी, संस्कृत और दर्शनशास्त्र की पढ़ाई की। उन्होंने कनाडा के टोरंटो विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की, तथा अमेरिका में भी कुछ समय अध्ययन किया।
भारत लौटने पर उन्होंने पंडित उमाशंकर मिश्रा से आठ वर्षों तक सितार और सुरबहार का प्रशिक्षण लिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने आचार्य के.सी. बृहस्पति और स्वामी कृपालवानंद से प्राचीन भारतीय संगीतशास्त्र, योगसूत्र, और शास्त्रीय ग्रंथों का अध्ययन किया।
करियर
गुप्त ने शास्त्र, रंगमंच, संगीत और संस्कृति के क्षेत्र में कार्य किया है। वे Onassis Foundation के सीनियर फेलो रहे हैं और यूनान में प्राचीन यूनानी नाटकों के पुनरुद्धार पर शोध किया। 1995–96 में उन्हें आधुनिक यूनानी रंगमंच पर शोध हेतु एलेक्जेंडर एस. ओनासिस फाउंडेशन द्वारा आमंत्रित किया गया। वे उसी वर्ष ओनासिस ड्रामा पुरस्कार के निर्णायक मंडल में भी शामिल थे।
उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज से एसोसिएट प्रोफेसर के पद से 2011 में सेवानिवृत्ति ली। वे विभिन्न मंचों पर व्याख्यान देते रहे हैं और ग्रीस तथा इटली के प्राचीन रंगमंचों और स्थापत्य पर लगभग 2000 फोटोग्राफ भी तैयार किए हैं।
वे संगीत नाटक अकादमी जर्नल, मद्रास संगीत अकादमी जर्नल और भारतीय संगीतशास्त्रीय सोसायटी जैसी पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित करते रहे हैं।
उन्होंने अशोक विहार में राम मंदिर निर्माण की पहल की और "इंटरनेशनल फोरम फॉर इंडिया'ज़ हेरिटेज (IFIH)" के संस्थापक सदस्य रहे, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए समर्पित है।
लेखन और विचार
गुप्त ने प्राचीन संस्कृत नाटक और यूनानी नाटक की तुलनात्मक समीक्षा पर विशेष ध्यान दिया है।Indo-European Beliefs in Classical Greek and Indian Drama http://www.ifih.org/Indo-EuropeanBeliefsinClassicalGreekIndianDrama.htm IFIH 9 जून 2025
उनकी पुस्तक Dramatic Concepts - Greek and Indian (1994) में उन्होंने अरस्तु की Poetics और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया है।
प्रमुख पुस्तकें
Dramatic Concepts Greek and Indian (1994)
Natyashastra, Chapter 28: Ancient Scales of Indian Music (1996)
Literary Criticism and Theory (Greek); Twelve Greek Poems into Hindi, इग्नू (2001)
India: A Cultural Decline or Revival? (2008)
प्रमुख लेख
"T. S. Eliot की कविता में संकेत तकनीक" (1972)
"पद्म पुराण में संगीत चर्चा" (1981)
"नाट्यशास्त्र में संगीत" (1985–1989)
"वाल्मीकि रामायण और नाट्यशास्त्र", संगीत नाटक, 1986
"नाट्यशास्त्र की तिथि", ओरिएंटल इंस्टिट्यूट, बड़ौदा, 1986–87
"Peace as Theatrical Experience", 1996
"Religious Plurality in Education", 2006
"Laughter and Tears in Classical Indian Theater", इटली, 2007
नाट्यशास्त्र पर प्रमुख व्याख्यान
मद्रास विश्वविद्यालय, मार्च 2009
कलाक्षेत्र, चेन्नई, फरवरी 2012
त्रिवेणी कला संगम, नई दिल्ली, मई 2009
प्रमुख संगोष्ठियाँ
"भारतीय नाटक का दर्शन", IIC, दिल्ली, 2002
"भारतीय संगीत का दर्शन", IIC, दिल्ली, 2003*
संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.bharatgupt.com/
श्रेणी:1946 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय शास्त्रवेत्ता
श्रेणी:भारतीय संस्कृत विद्वान
श्रेणी:भारतीय संगीतशास्त्री
श्रेणी:हिंदुस्तानी वादक
श्रेणी:20वीं सदी के भारतीय अनुवादक
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षाविद
श्रेणी:टोरंटो विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र
श्रेणी:पद्म श्री प्राप्तकर्ता
श्रेणी:संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता