411 REFERENCE · Wikipedia
खुला तंत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खुला तंत्र (open system) शब्द का प्रयोग विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अनेक प्रणालियों और अनेक सन्दर्भों में होता है। 'बन्द तंत्र' इसकी विलोम संकल्पना है। नीछे कुछ प्रमुख सन्दर्भ और उन सन्दर्भों में 'खुला तंत्र' से क्या अभिप्राय है, यह दिया गया है।
खुला तंत्र (अभिकलन) : अभिकलन (कंप्यूटिंग) की वह प्रणाली जो विभिन्न निर्माताओं के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को एक साथ मूल रूप से उपयोग करने की अनुमति देती है।
खुला तंत्र (ऊष्मागतिकी) : ऊष्मागतिकी के सन्दर्भ में 'खुला तन्त्र' उस तंत्र (सिस्टम) जो कहते हैं जो जिसमें बाहर से पदार्थ और ऊर्जा दोनों का आदान-प्रदान हो सकता है।
खुला तंत्र (तंत्र सिद्धान्त) : प्राकृतिक विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में एवं सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में, 'खुला तन्त्र' का अर्थ ऐसी प्रणाली से है जिसकी सीमा के आर-पार पदार्थों का, ऊर्जा का, लोगों का, पूँजी का, या सूचना का आदान-प्रदान (आगमन-निर्गमन) हो सकता है।
खुला तंत्र (नियंत्रण सिद्धान्त) : वह तंत्र जिसमें कोई प्रतिपूर्ति (फीडबैक) न हो।
श्रेणी:बहुविकल्पी शब्द