411 REFERENCE · Wikipedia
श्री रामचन्द्र मिशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
श्री रामचन्द्र मिशन SRCM Logo.png गैर-लाभकामी संगठन रामचंद्र (बाबूजी) कमलेश डी० पटेल योग, आध्यात्मिकता
श्री रामचन्द्र मिशन एक गैर-लाभकारी संगठन और भारत में उत्पन्न एक आध्यात्मिक आंदोलन है। यह "सहज मार्ग" या "हार्टफुलनेस मेडिटेशन" का अभ्यास सिखाता है। इसे 1945 में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रामचंद्र ने आरम्भ किया था। इसका वर्तमान मुख्यालय तेलंगाना के हैदराबाद के निकट रंगा रेड्डी ज़िले में कान्हा गाँव का कान्हा शांति वनम है।https://www.presidentofindia.gov.in/speeches-detail.htm?800 Address by the President of India, Shri Ram Nath Kovind on the Occasion of Inauguration of the New Global Headquarters 'Kanha Shanti Vanam' of Shri Ram Chandra Mission 2020-02-02 www.presidentofindia.gov.in 2020-02-04 28 जुलाई 2020 https://web.archive.org/web/20200728191947/https://www.presidentofindia.gov.in/speeches-detail.htm?800 deadhttps://www.thehindubusinessline.com/news/president-inaugurates-1400-acre-hq-of-heartfulness-institute/article30720282.ece President inaugurates 1,400-acre HQ of Heartfulness Institute 2020-02-02 2020-02-09 The Hindu Business Linehttps://www.business-standard.com/article/news-ians/kovind-visits-ashram-near-hyderabad-plants-sapling-117122500591_1.html Kovind visits ashram near Hyderabad, plants saplinghttps://www.thehindu.com/news/national/andhra-pradesh/be-calm-by-positioning-in-the-centre-says-kamlesh-desaibhai-patel/article25281534.ece Be calm by positioning in the centre The Hindu
उद्देश्य और अभ्यास
श्री रामचंद्र मिशन "हृदय आधारित" राज योग ध्यान प्रणाली सिखाता है जिसे सहज मार्ग या हार्टफुलनेस ध्यान कहा जाता है।https://telanganatoday.com/spirituality-indias-precious-gift-to-world-kovind Spirituality India's precious gift to world: Kovind 2020-02-03 2020-02-09 Telangana Today
संगठन
श्री रामचंद्र मिशन का पंजीकरण भारत में वर्ष 1945 में शाहजहांपुर के रामचंद्र ने किया था, जिन्हें "बाबूजी" कहा जाता है। उन्होंने फतेहगढ़ के अपने शिक्षक रामचंद्र के नाम पर इसका नाम रामचंद्र मिशन रखा था। पार्थसारथी राजगोपालाचारी श्री रामचन्द्र मिशन के अध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरु के रूप में बाबूजी के उत्तराधिकारी बने। 20 दिसंबर 2014 को उनकी मृत्यु के बाद, कमलेश डी. पटेल इसके अध्यक्ष और सहज मार्ग प्रणाली के चौथे आध्यात्मिक गुरु बने।https://www.thehindu.com/obituary/21st-december-2014/article6716140.ece 21st December 2014 22 December 2014 The Hindu 21 October 2018 इस संगठन को 1997 में कैलिफोर्निया में श्री रामचन्द्र मिशन यूएसए के रूप में भी पंजीकृत किया गया था।
श्री रामचंद्र मिशन का दावा है कि उसने दुनिया भर के 160 देशों में लाखों लोगों के बीच ध्यान की इस प्रणाली को प्रसारित लियाफै है।https://www.theweek.in/news/india/2021/03/15/yoga-not-associated-with-any-religion--says-president-kovind.html TheWeek The Week enhttps://indianexpress.com/article/cities/hyderabad/an-ashram-offers-meditation-form-president-kovind-pv-sindhu-practise-6258965/ IndianExpress 10 February 2020 The Indian Express en एसआरसीएम द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का बीस से अधिक भाषाओं में अनुवाद किया गया है और दुनिया भर में इन पुस्तकों को व्यापक रूप से पढ़ा जाता है।3 August 2008 Sahaj Marg system of meditation http://sundaytimes.lk/080803/Plus/sundaytimesplus_11.html The Sunday Times 4 August 2010 आध्यात्मिक पदानुक्रम प्रकाशन न्यास (एसएचपीटी) 8 अप्रैल 2009 को पंजीकृत किया गया था, जिसका मुख्यालय कोलकाता में है। एसएचपीटी श्री रामचंद्र मिशन (एसआरसीएम) और सहज मार्ग आध्यात्मिकता फाउंडेशन (एसएमएसएफ) से लाइसेंस के तहत सभी प्रकाशन गतिविधियों का संचालन करता है।
श्री रामचंद्र मिशन एक गैर सरकारी संगठन है जिसे संयुक्त राष्ट्र के सार्वजनिक सूचना विभाग (यूएनडीपीआई) द्वारा डेनमार्क, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत में एक "गैर-लाभकारी संगठन" के रूप में मान्यता प्राप्त है।https://esango.un.org/civilsociety/simpleSearch.do?method=search&searchTypeRedef=simpleSearch&sessionCheck=false&searchType=simpleSearch&organizationNamee=shri+ram+chandra+mission Department of Public Information – Non-governmental organizations United Nations 20 February 2018
कान्हा शांति वनम्
कान्हा शांति वनम् हैदराबाद के रंगा रेड्डी जिले के कान्हा गाँव में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 25 किलोमीटर दूर स्थित एक आध्यात्मिक केंद्र है। https://www.newindianexpress.com/cities/hyderabad/2017/nov/29/kanha-shanti-vanam-for-city-weary-souls-seeking-spirituality-1714235.html Kanha Shanti Vanam for city-weary souls seeking spirituality 29 November 2017 3 January 2023 The New Indian Express कान्हा शान्ति वनम् जल संरक्षण और लुप्तप्राय पौधों की प्रजातियों को बचाने सहित पर्यावरणीय पहल भी कर रहा है।https://timesofindia.indiatimes.com/travel/things-to-do/bookmark-these-meditation-centres-in-india-for-a-serene-getaway/photostory/92257473.cms?picid=92257563 Bookmark these meditation centres in India for a serene getaway 16 June 2022 3 January 2023 Times of India Travel
गतिविधियाँ
दाएँ|अंगूठाकार|भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द ने कान्हा शांति वनम में विश्व के सबसे बड़े ध्यान कक्ष का अनावरण किया
फरवरी 2020 में भारत के राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने श्री राम चंद्र मिशन के वैश्विक मुख्यालय, कान्हा शांति वनम का दौरा किया और ध्यान केंद्र का अनावरण किया, जिसके बारे में संगठन का दावा है कि यह दुनिया में सबसे बड़ा है।https://www.deccanchronicle.com/nation/current-affairs/030220/president-inaugurates-meditation-centre.html President inaugurates meditation centre 2020-02-03 2020-02-09 Deccan Chronicle केंद्र के संबंध में 3 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए एक शिक्षण केंद्र, और एक क्रिकेट स्टेडियम है।https://timesofindia.indiatimes.com/sports/cricket/news/rohit-sharma-stresses-on-meditation-for-positivity/articleshow/73087705.cms Rohit Sharma stresses on meditation for positivity 3 January 2020 The Times of India 20 October 2020
इन्हें भी देखें
रामचंद्र (बाबूजी)
सन्दर्भ
श्रेणी:आध्यात्मिक संगठन
श्रेणी:भारत की स्यंसेवी संस्थाएं