411 REFERENCE · Wikipedia
किरात
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|किरात रूप में अर्जुन शिवजी से धनुर्विद्या सीखते हुए - राजा रवि वर्मा (१८४८-१९०६) द्वारा बनाया चित्र
किरात, प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में हिमालय के कुछ क्षेत्रों और पूर्वोत्तर भारत में बसने वाली कुछ जातियों का नाम था। यजुर्वेद (शुक्ल ३०.१६; कृष ३.४, १२, १) में और अथर्ववेद (१०.४,१४) में इनका सबसे प्राचीन उल्लेख मिलता है। संभव है कि यह मंगोल या मंगोल-प्रभावित जन-समुदायों के लिए प्राचीन शब्द रहा हो।Hindu Shabhyata Radhakumud Mukharji 2009 9788126705030 Rajkamal Prakashan Pvt Ltd http://books.google.com/books?id=vhUZrj975BAC ... किरात (मंगोल) : द्रविड़ भाषाओं से भिन्न यह भाषाओं में किरात या ... 4 दिसंबर 2011 https://web.archive.org/web/20140627182636/http://books.google.com/books?id=vhUZrj975BAC 27 जून 2014 live Uttarākhaṇḍ kā itihās, Volume 2 Shiva Prasad Dabral Vīr-Gāthā-Prakāshan http://books.google.com/books?id=o0lXAAAAMAAJ ... प्राचीन साहित्य में किरात-संस्कृति, किरात-भूमि ... 4 दिसंबर 2011 https://web.archive.org/web/20140627182553/http://books.google.com/books?id=o0lXAAAAMAAJ 27 जून 2014 live
नाम का स्रोत
यह ठीक से ज्ञात नहीं है कि "किरात" नाम कहा से उत्पन्न हुआ। संभव है कि यह दो अंशों को जोड़कर बना हो - किर (यानि 'सिंह') और ति (यानि 'लोग'), अर्थात 'सिंह की प्रवृत्ति वाले लोग'।Politics of culture: a study of three Kirata communities in the eastern Himalayas Tanka Bahadur Subba Orient Blackswan, 1999 9788125016939 http://books.google.com/books?id=8wPq9ay0CF8C ... a Kirata scholar, Narad Muni Thulung ... To him, it is derived from two words: Kira meaning 'lion', and ti meaning 'people', or 'people with lion's nature' ... 4 दिसंबर 2011 https://web.archive.org/web/20140103134047/http://books.google.com/books?id=8wPq9ay0CF8C 3 जनवरी 2014 live यह भी संभव है कि यह पूर्वी नेपाल की "किरांती" नामक तिब्बती जाती के नाम का एक और रूप हो।
वर्णन
प्राचीन ग्रंथों में इन्हें "सुनहरे" या "पीले" रंग का बुलाया गया है। इनका ज़िक्र अक्सर निषाद और पुलिंद जातियों के साथ किया जाता था, लेकिन निषादों का रंग सांवला या काला बताया गया है। "योग वशिष्ठ" ग्रन्थ में श्री रामचंद्र जंगल में किरातों द्वारा फैलाए गए जाल के बारे में बात कहते हैं, जिस से यह संकेत मिलता है कि प्राचीन युग में शायद किरातों को एक शिकार करने वाले समुदाय के रूप में देखा जाता हो।
ऐतिहासिक सूत्रों से कुछ सबूत मिलते हैं कि किरात शिव के उपासक थे।Ancient communities of the Himalaya Dinesh Prasad Saklani Indus Publishing, 1998 9788173870903 http://books.google.com/books?id=tK5y4iPArKQC ... Shiva, generally considered a non-Aryan deity, secured a prominent place among the Kiratas. It can be roughly asserted that Shiva- worship might have begun among the Kiratas in the mountainous regions of the Himalayas in pre-Vedic times, before the advent of the Aryans ... महाभारत में वर्णन है कि शिवजी की किरातों के कुल-देवता होने की स्थित को देखते हुए अर्जुन ने कुछ समय के लिए किरात वेशभूषा और नाम अपना लिए थे ताकि वह शिवजी से तीरंदाज़ी और एनी युद्ध-कलाएँ सीख सके।Proceedings of the Asiatic Society of Bengal Asiatic Society of Bengal Asiatic Society, 1875 http://books.google.com/books?id=zhLgAAAAMAAJ ... The great hero of the Mahabharata, Arjuna, adopted the name, nationality, and guise of a Kirata for a certain period, to learn archery, and the use - of other arms from S'iva, who was considered as the deity of the Kiratas ...
इन्हें भी देखें
पुलिंद
किरात लोग
सन्दर्भ
2
श्रेणी:प्राचीन जातियाँ
श्रेणी:भारत की प्राचीन जातियाँ
श्रेणी:भारत का इतिहास
श्रेणी:नेपाल का इतिहास
श्रेणी:त्रिपुरा का इतिहास