411 REFERENCE · Wikipedia
चोक्कनाथ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मन्नार चोक्क्नाथ नायकार मदुरै का राजा 1662– 1682C.E. मुट्टु अलकद्रि रंगकृष्ण मुथु वीरप्पा मदुरै Circa 1682 मदुरै, वर्तमान तमिलनाडु, भारत मदुरै मदुरै नायक राजवंश मुट्टु अलकद्रि
चोक्क्नाथ नायक अथवा मन्नार चोक्क्नाथ नायकार (1662—1682) मदुरै नायक राजवंश का राजा था जिसने अपने पिता मुट्टु अलकद्रि की मृत्यु के उपरांत १६ वर्ष की आयु में सिंहासन संभाला। सिंहासनारूढ़ होने के समय मदुरै राज्य की दशाएँ बहुत अनुकूल नहीं थीं और चोक्क्नाथ को एक बड़ी सेना मुस्लिम आक्रमणकारियों को खदेड़ने के लिये जिंजी के किले को भेजनी पड़ी। उसका सेनापति मुस्लिम सेना से मिल गया और इस युद्ध में निरर्थक धन-जन की हानि हुयी। तंजावुर के शाशकों के साथ मिलकर इसी सेनापति और मुस्लिम आक्रमणकारियों ने चोक्क्नाथ को काफ़ी नुकसान पहुँचाया। अंततः चोक्क्नाथ को अपने सेनापतियों के धोखे से परेशान होकर खुद सैन्य संचलन संभालना पड़ा और कुछ समय के लिये वह मुस्लिम आक्रमणकारियों को तंजौर और वहाँ से वापस जिंजी तक खदेड़ने में सफल रहा।
हालाँकि, यह सफलता बहुत दिनों तक कायम न रह सकी और बाद के दिनों में भी उसे इन आक्रमणकारियों और तिरुचिरापल्ली के राजाओं से युद्धरत रहना पड़ा।
इसके अलावा उसे कई बार मैसूर के शासकों और मराठों से भी युद्ध करना पड़ा जिसके दौरान उसे अपने दादा द्वारा बनवाए तिरुमलै नायक महल को स्वयं नष्ट कर यहाँ रखी मूल्यवान चीजों को इधर उधर छिपाना पड़ा।Thirumalai Nayak Palace http://www.madurai.com/palace.htm madurai.com 17 नवंबर 2015 en https://web.archive.org/web/20151220112801/http://www.madurai.com/palace.htm 20 दिसंबर 2015 dead
thumb|right|220px|चोक्कनाथ नायक महल के अन्दर का दृश्य
चोक्कनाथ के बाद उसका पुत्र रंगकृष्ण मुथु वीरप्पा मदुरै का शासक बना और मात्र सात वर्षों ((1682—1689) के शासन के बाद रंगकृष्ण की मृत्यु के पश्चात् रानी मंगम्मल (1689—1704) को शासन संभालना पड़ा क्योंकि चोक्कनाथ का पौत्र अभी अल्पायु ही था।History of Mangammals Palace, Rani Mangammal District Musuem, Singaratope http://www.trichy.net.in/places-of-interest.html trichy.net.in 17 नवंबर 2015 en https://web.archive.org/web/20151118082949/http://www.trichy.net.in/places-of-interest.html 18 नवंबर 2015 dead
इन्हें भी देखें
मदुरै
मदुरै नायक राजवंश
मुट्टु अलकद्रि
रंगकृष्ण मुथु वीरप्पा
सन्दर्भ
श्रेणी:मदुरई
श्रेणी:दक्षिण भारत का इतिहास