Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

श्याम सिंह 'शशि'

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डॉ श्याम सिंह 'शशि' (१९३५) हिन्दी साहित्यकार तथा समाजविज्ञानी हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया है। २०१२ में उन्हें सर्बिया रिपब्लिक की राजधानी बेलग्रेड में नवगठित अंतरराष्ट्रीय रोमा संस्कृति विश्वविद्यालय का अध्यक्ष व कुलाधिपति मनोनीत किया गया है। डॉ॰ शशि के साहित्य पर विभिन्न विश्वविद्यालयों से अनेक एम.फिल, पी.एचडी. आदि के लिए शोधकार्य हुआ है। उनके महाकाव्य 'अग्निसागर' पर 1993 में दूरदर्शन पर दस एपीसोड का एक सीरियल भी प्रसारित हो चुका है। उन्होने 'समाजविज्ञान हिन्दी विश्वकोश' की दो खण्डों में रचना की है। इसके अलावा उन्होने २०० से अधिक पुस्तकों की रचना की है। परिचय डॉ श्याम सिंह 'शशि' का जन्म हरिद्वार के निकट बहादुरपुर नाम्क गाँव में हुआ था। बाहरी कड़ियाँ डॉ॰ शशि रोमा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मनोनीत (जागरण) सामाजिक विज्ञान हिन्दी विश्वकोश खण्ड-१ (गूगल पुस्तक ; लेखक श्याम सिंह शशि) सामाजिक विज्ञान हिन्दी विश्वकोश खण्ड-२ (गूगल पुस्तक ; लेखक श्याम सिंह शशि) श्रेणी:हिन्दी साहित्यकार श्रेणी:विश्वकोशकार श्रेणी:पद्मश्री