Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

थांदला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

थांदला Thandla थांदला India Madhya Pradesh 23.00 74.57 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति ज़िला झाबुआ ज़िला प्रान्त मध्य प्रदेश देश 15756 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 थांदला (Thandla) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के झाबुआ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है। यह इंदौर संभाग के अन्तर्गत आता है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293 इतिहास थांदला की स्थापना भील राजा थाना भील ने करी थी । झाबुआ के भील राजा झब्बू भील, थांदला के थाना भील और लखा भील ने गुजरात के मुगल गवर्नर के खिलाफ युद्ध छेड़ा और उसे सकूतुंब मार दिया तब दिल्ली के मुगल बादशाह जहांगीर ने झाबुआ के भील राजा के खिलाफ जोधपुर के केशो दास को युद्ध करने भेजा और इन तीनों भील राजाओं ने मिलकर मुगल प्रमुख जहांगीर के सेनापति केशो दास से युद्ध किया। भूगोल थांदला 23.0 N 74.57 E पर स्थित है। यह 343 मीटर ऊँचाई (ऊँचाई) पर है।Falling Rain Genomics, Inc - Thandla यह जिला मुख्यालय झाबुआ से उत्तर की ओर 39 किमी दूर और राज्य की राजधानी भोपाल से पूर्व की ओर 338 कि.मी. दूर स्थित है। थांदला तहसील दक्षिण की ओर मेघनगर तहसील, उत्तर की ओर कुशलगढ़ तहसील, उत्तर की ओर बाजना तहसील, पूर्व की ओर पेटलावद तहसील से लगती है। थांदला के नजदीकी शहरों में झाबुआ शहर, दाहोद शहर, बांसवाड़ा शहर, रतलाम शहरा आदि हैं। थांदला तहसील में 119 गाँव और 68 पंचायत शामिल हैं। जनसांख्यिकी 2001 की भारत की जनगणना मेंhttp://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 https://web.archive.org/web/20040616075334/http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 16 June 2004 Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional) 1 November 2008 Census Commission of India, थांदला की जनसंख्या 12,685 थी। कुल जनसंख्या में पुरुष 52% और महिलाएं 48% का गठन करती है। थांदला की औसत साक्षरता दर 73% थी, जो राष्ट्रीय औसत 59.5% से अधिक थी: पुरुष साक्षरता 80%, और महिला साक्षरता 66% थी। 14% जनसंख्या 6 वर्ष से कम आयु की थी। शिक्षा थांदला में कई सरकारी शिक्षा संस्थान जैसे, थांदला गवर्नमेंट कॉलेज, और सरकारी बाल और सरकारी कन्या शाला हैं। इन्हें भी देखें झाबुआ ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:मध्य प्रदेश के शहर श्रेणी:झाबुआ ज़िला श्रेणी:झाबुआ ज़िले के नगर