411 REFERENCE · Wikipedia
संतोष जोशी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आपने भातखंडे संगीत विद्यापीठ (लखनऊ) से विशारद, राजस्थान शिक्षा विभाग से प्रभाकर (गायन तथा तबला) की उपाधि प्राप्त की। आपने प्रभाकर वरीयता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया I आपने एशिया के सर्वोच्च संगीत विश्वविद्यालय इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से एम. ए की उपाधि में प्रथम श्रेणी प्राप्त की I बीकानेर जिले में संगीत गायन में प्रथम प्रयास में नेट की डिग्री प्राप्त करने वाले आप पहले पुरुष है I लोक सेवा आयोग की स्लेट परीक्षा उत्तीर्ण करने में भी आप प्रथम रहे I आकाशवाणी द्वारा आप बी उच्च श्रेणी के कलाकार है I आपके भजनों का एल्बम, स्वरचित गीतों का एल्बम, तबला वादन का एल्बम, शास्त्रीय गायन का एल्बम एवं गिटार पर फिल्मी गीतों का एल्बम एक साथ रिलीज होने वाला है
आपने स्लाइड गिटार बजाने का नया तरीका इजाद किया जिसमे तीन प्रकार के तरीको से हवैएन गिटार बजाने का ढंग है