411 REFERENCE · Wikipedia
अवकाशिका (जीवविज्ञान)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|300px|एक धमनी की शारीरिकी। अवकाशिका सबसे ऊपर वाला स्थान है।thumb|right|आंत की अनुप्रस्थ काट। अवकाशिका बीच का स्थान है।जीवविज्ञान के संदर्भ में अवकाशिका या ल्यूमेन (लैटिन:Lumen) किसी नलिकामय संरचना के आंतरिक स्थान को कहते हैं। वनस्पति विज्ञान में यह स्थान पुटी कहलाता है। उदाहरण के लिए किसी धमनी या आंत जैसी एक नलिकामय संरचना के अंदर की जगह जिसमें से क्रमश: रक्त और भोजन का प्रवाह होता है। ल्यूमेन किसी कोशिकीय संरचना के आंतरिक स्थान को भी कहते हैं जैसे कि एंडोप्लास्मिक रेटिकुलम (अंतःप्रद्रव्य जालिका)।
उदाहरणः -
रक्त वाहिका जैसे कि शिरा या धमनी का मध्यस्थल जिसमें से रक्त बहता है।
आंत का आंतरिक मध्य भाग।
फेफड़ों में ब्रांकाई के मार्ग
मूत्र एकत्रण नलिकाओं का आंतरिक भाग
योनि का एकल मार्ग
सन्दर्भ
श्रेणी:जीव विज्ञान