411 REFERENCE · Wikipedia
निजी विश्वविद्यालय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य मैसाचुसेट्स के कैम्ब्रिज नगर में स्थित आइवी लीग का एक निजी विश्वविद्यालय जिसका नाम हार्वर्ड विश्वविद्यालय है। यह वर्तमान अमेरिका का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।
निजी विश्वविद्यालय (private universities) और निजी महाविद्यालय (private colleges) उन उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए प्रयुक्त शब्द है जिन्हें सरकार द्वारा न तो संचालित किया जाता है न ही सरकार का स्वामित्व होता है और न ही सरकार से संस्थागत रूप से अनुदान देती हैं। हालांकि उन्हें अक्सर कर में छूट, सरकारी छात्र ऋण और सरकारी अनुदान मिलता है। देश के आधार पर निजी विश्वविद्यालयों पर सरकारी नियम लागू हो सकते हैं। निजी विश्वविद्यालयों की तुलना में सरकार संचालित राष्ट्रीय व अन्य विश्वविद्यालयों से की जा सकती है। इसके अतिरिक्त विभिन्न निजी विश्वविद्यालय गैर-लाभकारी संस्थानों के रूप में संचालित होते हैं।
विश्वभर में अलग-अलग देशों में निजी विश्वविद्यालयों की मान्यता को लेकर अलग-अलग नियम हैं और इसी कारण कुछ देशों में निजी विश्वविद्यालयों की संख्या अन्य विश्वविद्यालयों से अधिक होती है। कुछ देशों में कोई भी निजी विश्वविद्यालय नहीं होता।
सन्दर्भ
श्रेणी:विश्वविद्यालय और कॉलेज