411 REFERENCE · Wikipedia
काशीपुर का भूगोल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
काशीपुर, भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उधम सिंह नगर जनपद का एक महत्वपूर्ण पौराणिक एवं औद्योगिक शहर है।
स्थिति
नई दिल्ली के १८० किमी उत्तर-पूर्व में स्थित काशीपुर उत्तराखण्ड के कुमाऊँ क्षेत्र के दक्षिण पश्चिमी भाग में रामगंगा तथा कोसी नदियों के अपवाह क्षेत्र के मध्य तराई में स्थित है। नगर के उत्तर में रामनगर का भाभर क्षेत्र पड़ता है, जो इसे शिवालिक पहाड़ियों से अलग करता है, तथा दक्षिण में रुहेलखंड के गांगेय मैदान हैं, जहां दूर तक ऊंची घास के मैदान फैले हैं।Aggarwal J. C. Agrawal S. P. Uttarakhand: Past, Present, and Future 1995 Concept Publishing Company New Delhi 9788170225720 288 https://books.google.co.in/books?id=alRh51xE_v0C 22 April 2018 en https://web.archive.org/web/20180612143435/https://books.google.co.in/books?id=alRh51xE_v0C 12 जून 2018 live ढेला नदी, जो रामगंगा की सहायक नदी है, काशीपुर से होकर बहती है।Steps to Conserve the Water Quality of River Ganga (Upto Kanpur) 31 August 2016 UP Pollution Control Board Lucknow 14 http://uppcb.com/pdf/ngt_290916.pdf 6 June 2017 https://web.archive.org/web/20170728102938/http://uppcb.com/pdf/ngt_290916.pdf 28 जुलाई 2017 deadWater Quality of Rivers at Interstate Borders Central Pollution Control Board, Ministry of Environment, Forests & Climate Change, Govt. of India Delhi 29 http://cpcb.nic.in/upload/NewItems/NewItem_211_IRBM_Report.pdf 6 June 2017 https://web.archive.org/web/20171025233015/http://cpcb.nic.in/upload/NewItems/NewItem_211_IRBM_Report.pdf 25 अक्तूबर 2017 dead काशीपुर नगर काशीपुर तहसील का मुख्यालय भी है, जिसके पूर्व में बाजपुर तहसील, पश्चिम में जसपुर तहसील, उत्तर में नैनीताल जनपद की रामनगर तहसील, तथा दक्षिण में उत्तर प्रदेश राज्य का मुरादाबाद जिला है।
काशीपुर की स्थिति जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान रामनगर कालाढूंगी, हल्द्वानी (72 km mi or on) जसपुर काशीपुर बाजपुर, रुद्रपुर (56 km mi or on) नूरपुर मुरादाबाद रामपुर
क्षेत्रफल तथा विस्तार
thumb|काशीपुर नगर के ऊपर बादलों का एक दृश्य
काशीपुर नगर का क्षेत्रफल ८.५४६ वर्ग किलोमीटर है।नगर निगम काशीपुर का बढ़ेगा दायरा https://www.jagran.com/lite/uttarakhand/udhamsingh-nagar-12593969.html दैनिक जागरण १३ जुलाई २०१५ १६ अप्रैल २०१८ https://web.archive.org/web/20180417023714/https://www.jagran.com/lite/uttarakhand/udhamsingh-nagar-12593969.html 17 अप्रैल 2018 live ५ मार्च १८७२ को जब नगर पालिका परिषद काशीपुर की स्थापना हुई थी, तब इसका क्षेत्रफल १.५० वर्ग किलोमीटर था।कुमाऊँ के भाबर एंव तराई क्षेत्र में नगरीकरण: उद्भव एवं विकास https://web.archive.org/web/20180628130233/http://shodhganga.inflibnet.ac.in/bitstream/10603/108376/3/chapter%203.pdf 28 जून 2018 पृ. १०८,१०९ १९६६ में नगरपालिका की सीमा में विस्तार होने के उपरान्त नगर का क्षेत्रफल २.२५ वर्ग किमी हो गया था, और इसके बाद १३ मार्च १९७६ को नगरपालिका काशीपुर सीमा का विस्तार कर इसका क्षेत्रफल ५.४५६ वर्ग किमी निर्धारित किया गया। ब्रिटिश काल से पहले तराई क्षेत्रों को मानव निवास के लिए अनुपयुक्त माना जाता था क्योंकि निरंतर बरसात यहां कई छिद्रों, तालाबों और दलदलों में जल भर देती थी, जो मच्छरों के लिए उपयुक्त प्रजनन स्थल बनते हुए मलेरिया का कारण बनते थे।Ranjan, G. 2010 Industrialization in the Terai and its Impact on the Bhoksas 285–292 Global Warming, Human Factors and Environment: Anthropological Perspectives Sharma, K. Mehta, S. Sinha, A.K. New Delhi: Excel India Publishers https://www.researchgate.net/profile/Krishan_Sharma/publication/236009517_Global_Warming_Human_Factors_and_Environment_Anthropological_Perspectives/links/573c11e208aea45ee8406d09/Global-Warming-Human-Factors-and-Environment-Anthropological-Perspectives.pdf#page=297 13 मई 2018 https://web.archive.org/web/20170426060046/https://www.researchgate.net/profile/Krishan_Sharma/publication/236009517_Global_Warming_Human_Factors_and_Environment_Anthropological_Perspectives/links/573c11e208aea45ee8406d09/Global-Warming-Human-Factors-and-Environment-Anthropological-Perspectives.pdf#page=297 26 अप्रैल 2017 live
भौगोलिक संरचना
भौगोलिक रूप से काशीपुर कुमाऊँ के तराई क्षेत्र में स्थित है, जो पश्चिम में जसपुर तक तथा पूर्व में रुद्रपुर, किच्छा होते हुए खटीमा तक फैला है।Bussa Ravikalyan District Udham Singh Nagar at a Glance Central Ground Water Board, Uttaranchal Region Dehradun http://cgwb.gov.in/District_Profile/Uttarakhand/UdhamSinghNagar.pdf 6 June 2017 https://web.archive.org/web/20180127225308/http://cgwb.gov.in/District_Profile/Uttarakhand/UdhamSinghNagar.pdf 27 जनवरी 2018 dead तराई क्षेत्रों की मिट्टियों में चिकनी मिट्टी, छोटे से लेकर मध्यम कणों वाली रेतीली मिट्टी, और कभी-कभार बजरी भी शामिल होती है। हालांकि स्वरूप में रेत पर चिकनी मिट्टी की प्रभुत्व रहता है। ये मिट्टियाँ यहां बहती नदियां अपने साथ भूमि के अंदर से निकालकर लाती हैं, और इस कारण इस क्षेत्र की मिटटी दलदली तथा उपजाऊ है। भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार, यह शहर भूकंपीय क्षेत्र ४ के अंतर्गत आता है।Hazard profiles of Indian districts National Capacity Building Project in Disaster Management, UNDP http://www.undp.org.in/dmweb/hazardprofile.pdf 17 October 2016 https://web.archive.org/web/20131006145732/http://web.archive.org/web/20060519100611/http://www.undp.org.in/dmweb/hazardprofile.pdf 6 अक्तूबर 2013 bot: unknownComplete sdmap, Uttarakhand http://dmmc.uk.gov.in/files/pdf/complete_sdmap.pdf 26 October 2016 https://web.archive.org/web/20171013152340/http://dmmc.uk.gov.in/files/pdf/complete_sdmap.pdf 13 अक्तूबर 2017 dead27
जलवायु
काशीपुर की जलवायु नगर के दक्षिण में स्थित गांगेय मैदानों की तरह ही आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय है; गर्मियों (जून) में औसत अधिकतम तापमान ३१.६ डिग्री सेल्सियस (८८.९ डिग्री फारेनहाइट) के आसपास होता है, जबकि सर्दियों (जनवरी) में यह लगभग १४.५ डिग्री सेल्सियस (५८.१ डिग्री फारेनहाइट) तक गिर जाता है।Climate Kashipur: Temperature, Climate graph, Climate table for Kashipur - Climate-Data.org https://en.climate-data.org/location/523326/ en.climate-data.org 21 June 2017 https://web.archive.org/web/20171205093001/https://en.climate-data.org/location/523326/ 5 दिसंबर 2017 live वर्ष भर में औसत तापमान १७.१ डिग्री सेल्सियस तक की भिन्नता प्रदर्शित करता है। सबसे शुष्क और सबसे नम महीनों के बीच वर्षा का अंतर ३६९ मिमी रहता है। ५ मिमी औसत वर्षा के साथ नवंबर सबसे शुष्क माह है, जबकि ३७४ मिमी के औसत के साथ जुलाई में सबसे अधिक वर्षा होती है। नगर में मुख्य रूप से तीन ऋतुएं होती हैं; मार्च से जून तक ग्रीष्म ऋतु, जुलाई से नवंबर तक मानसून; और दिसंबर से फरवरी तक शीत ऋतु।
पूरे वर्ष तक निरंतर उच्च तापमान और समान रूप से वितरित वर्षा ही काशीपुर के वातावरण की विशेषताऐं हैं। गर्मियों में, सम्पूर्ण उत्तर भारत की ही तरह काशीपुर भी काफी हद तक महासागरों के पानी पर उप-ऊष्णकटिबंधीय एंटीसाइक्लोनिक कोशिकाओं द्वारा जनित नम समुद्री वायु प्रवाह के प्रभाव में रहता है। इस समय तापमान बहुत अधिक रहता है और इससे रातें गर्म तथा दमनकारी बन जाती हैं। ग्रीष्म ऋतु आमतौर पर सर्दियों की तुलना में थोड़ी अधिक नम होती है, जिसमें अधिकांश वर्षा संवहनी तूफान गतिविधि के कारण होती है; हालांकि ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात भी इन क्षेत्रों में गर्म मौसम की वर्षा भी बढ़ाते हैं। सबसे ठंडा महीना भी आमतौर पर हल्का गर्म ही रहता है, क्योंकि पर्वतीय क्षेत्रों की तरह यहां असामान्य ठंड नहीं होती है; सर्दियों की वर्षा मुख्य रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाले चक्रवातों के कारण होती है। कोपेन जलवायु वर्गीकरण के अनुसार इसका कोड "cwa" है।Peel M. C. Finlayson B. L. McMahon T. A. 2007 Updated world map of the Köppen–Geiger climate classification Hydrol. Earth Syst. Sci. 11 1633–1644 10.5194/hess-11-1633-2007 http://www.hydrol-earth-syst-sci.net/11/1633/2007/hess-11-1633-2007.html 1027-5606 13 मई 2018 https://web.archive.org/web/20170210144308/http://www.hydrol-earth-syst-sci.net/11/1633/2007/hess-11-1633-2007.html 10 फ़रवरी 2017 live (direct: Final Revised Paper https://web.archive.org/web/20120203170339/http://www.hydrol-earth-syst-sci.net/11/1633/2007/hess-11-1633-2007.pdf 3 फ़रवरी 2012 )
yes yes काशीपुर pastel 20.8 23.9 29.5 35.7 39 37.6 32.7 31.8 32.1 31 26.8 22.3 14.5 16.9 22 27.5 31.4 31.6 28.8 28.2 27.9 24.7 19.4 15.4 8.2 9.9 14.6 19.4 23.8 25.7 25 24.6 23.7 18.4 12 8.6 43 28 23 6 16 108 374 368 212 89 5 9 Climate-Data.org
सन्दर्भ
श्रेणी:काशीपुर
श्रेणी:उत्तराखण्ड का भूगोल