Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रसृत अर्धविवृत अग्रस्वर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्रसृत अर्धविवृत अग्रस्वर Open-mid front unrounded vowel ɛ देवनागरी (हिन्दी) ऍ Braille Ä.svg U+025B 303 ɛ E E Open-mid front unrounded vowel.ogg प्रसृत अर्धविवृत अग्रस्वर (open-mid front unrounded vowel) एक प्रकार की स्वर ध्वनी होती है जिसका प्रयोग कुछ भाषाओं को बोलने में होता है। अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला में इसे ɛ के चिन्ह द्वारा प्रदर्शित करा जाता है। हिन्दी में इसे "ऍ" के वर्ण के प्रयोग से लिखा जाता है। नामार्थ प्रसृत (unrounded) - ऐसे स्वर जिनके उच्चारण में होंठों को गोल नहीं किया जाता। अर्धविवृत (open-mid) - ऐसे स्वर जिनके उच्चारण में जिह्वा विवृत स्वर और मध्य स्वर के बीच की जगह स्थित होती है। अग्र (front) - ऐसे स्वर जिनके उच्चारण में जिह्वा मुख में, बिना व्यंजन ध्वनी बनाए जितनी आगे हो सके उतनी होती है। उच्चारण right|thumb|ऍ की ध्वनि सुनिए - यह प्रसृत अर्धविवृत अग्रस्वर है right|thumb|ए की ध्वनि सुनिए - यह ऍ से भिन्न है right|thumb|ऐ की ध्वनि सुनिए - यह भी ऍ से भिन्न है यह स्वर उच्चारण में 'ए' और 'ऐ' के बीच का स्वर है। उदाहरण के लिए, अंग्रेज़ी के तीन शब्दों को देखा जा सकता है: ए: इसका प्रयोग "pain" (अर्थ: दर्द) शब्द में होता है, जिसे 'पेन' उच्चारित किया जाता है। इसे अ॰ध॰व॰ में /pen/ लिखा जाता है। ऍ: इसका प्रयोग "pen" (अर्थ: क़लम) शब्द में होता है, जिसे 'पॅन' उच्चारित किया जाता है। इसे अ॰ध॰व॰ में /pɛn/ लिखा जाता है। ऐ: इसका प्रयोग "pan" (अर्थ: तवा) शब्द में होता है, जिसे 'पैन' उच्चारित किया जाता है। इसे अ॰ध॰व॰ में /pæn/ लिखा जाता है। हिंदी शब्दों में ऍ की ध्वनि का प्रयोग हिंदी शब्दों में भी 'ऍ' की ध्वनि इस्तेमाल होती है लेकिन इसे प्रथानुसार लिखा नहीं जाता। हिंदी में अक्सर यदि 'ह' से पहले 'अ' की ध्वनि हो तो मानक रूप से उसे 'ऍ' उच्चारित किया जाता है।A Primer of modern standard Hindi: Language and Linguistics Series Michael C. Shapiro Motilal Banarsidass Publ., 1989 9788120805088 http://books.google.com/books?id=vvuP8sD1wloC ... In normative varieties of Western Hindi, the first of these has approximately the quality of the vowel in English cat. In Eastern Hindi, however, this vowel may be noticeably diphthongal, sounding like a rapid sequence of an a or ā and an i-like sound ... The vowel अ a frequently receives an irregular pronunciation when adjacent to ह h. In one extremely common variant the अ a preceding the ह h is realized as [ɛ] (the vowel in English get) ... 4 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20150405181816/http://books.google.com/books?id=vvuP8sD1wloC 5 अप्रैल 2015 live उदाहरण के लिए: कहना: आधुनिक मानक हिंदी में इसका उच्चारण 'कॅहना' होता है।Historical phonology of modern standard Hindi: Proto-Indo-European to the present Bal Govind Misra Cornell University, 1967 http://books.google.com/books?id=KFk-AAAAIAAJ ... OH saha 'to bear, tolerate' > pre-MSH */seh/ > MSH /seh/: OH raha 'be, live' > pre -MSH */rah/ > MSH /reh/ ... रह: आधुनिक मानक हिंदी में इसका उच्चारण 'रॅह' होता है। शहर: इसका मानक उच्चारण 'शॅहॅर' होता है। नहटौर: यह उत्तर प्रदेश के बिजनौर ज़िले का एक नगर है जिसे 'नॅहटौर' उच्चारित किया जाता है और अंग्रेजी में लिप्यन्तरण करके 'Nehtaur' लिखा जाता है। यदि इन्हें 'ऍ' की बजाए अन्य ध्वनि से बोला जाए तो उसे क्षेत्रीय लहजा माना जाता है: कहना - यदि इसे वास्तव में 'अ' से उच्चारित किया जाए तो इसे पूर्वी हिंदी लहजा समझा जाता है। मानक हिंदी के साथ-साथ, अमिताभ बच्चन अपनी फ़िल्मों और गानों में इसका प्रयोग अक्सर किया करते थे। केहना - यदि इसे 'ए' से उच्चारित किया जाए तो इसे गुजराती लहजा समझा जाता है। अंग्रेज़ी में इस से सम्बंधित एक ग़लती "हॅलो" (hello) को "हेलो" (helo) उच्चारित करना है।Now, they want to shed Gujarati accent Radha Sharma Times of India Jul 22, 2006 http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2006-07-22/ahmedabad/27795269_1_accent-gujarati-english ... I would say helo instead of 'hello' in a typically Kathiawadi accent, provoking giggles ... 4 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20120304162513/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2006-07-22/ahmedabad/27795269_1_accent-gujarati-english 4 मार्च 2012 live कैहना - यदि इसे 'ऐ' से उच्चारित किया जाए तो इसे पंजाबी लहजा समझा जाता है, हालांकि इसमें अक्सर 'ह' की ध्वनि भी हट जाती है (यानी शब्द 'कैना' सा प्रतीत होता है)। ग़लत उच्चारण अंग्रेज़ी के मूल के शब्दों में 'ऍ' की ध्वनी का उच्चारण 'ए' करने से ग़लतफ़हमियाँ हो सकती है। मसलन "डू यू हैव अ पॅन" ("do you have a pen", अर्थ: "क्या तुम्हारे पास कलम है") को ग़लती से "डू यू हैव अ पेन" ("do you have a pain", अर्थ: "क्या तुम्हें कोई दर्द हो रहा है") कहने से प्रशन का पूरा अर्थ ही बदल जाता है। हिन्दी और मराठी में अंतर 'ऍ' और 'ऐ' के प्रयोग हिन्दी और मराठी में भिन्न होते हैं। मराठी में (पूर्वी हिंदी की तरह) 'ऐ' का उच्चारण 'अइ' से मिलता संयुक्त स्वर (डिप्थाँग) होता है।MarathiDescriptive grammarsCroom Helm descriptive grammars series Rajeshwari Pandharipande Psychology Press, 1997 9780415003193 http://books.google.com/books?id=JntxV7MO7cIC ... ... 4 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20150405180815/http://books.google.com/books?id=JntxV7MO7cIC 5 अप्रैल 2015 live उदाहरण के लिए मराठी में 'बैल' को 'बइल' और 'ऐनक' को 'अइनक' से मिलता हुआ पढ़ा जाता है। ठीक ऐसा ही पूर्वी हिन्दी क्षेत्रों में होता है।The Indo-Aryan Languages Colin P. Masica Cambridge University Press, 1993 9780521299442 http://books.google.com/books?id=J3RSHWePhXwC ... The symmetrical ten-vowel system of Hindi and Punjabi (/i, I, e, æ; a, ə; u, U, o, ɔ/ - often represented as /ï, i, e, ai; ā, a; ū, u, o, au/) is considered the normative NIA system ... The diphthongs ai, au coventionally counted as part of the Sanskrit inventory of "vowels" (though not of NIA inventories, being properly relegated to the category of diphthongs), are monophthongized to æ, ɔ in these languages, although in eastern (i.e. Bihari) pronunciations of common Hindi (and in some acrolectal pronunciations of tatsamas) a diphthongal element is retained ... 4 मार्च 2017 https://web.archive.org/web/20140111081043/http://books.google.com/books?id=J3RSHWePhXwC 11 जनवरी 2014 live मराठी में 'ऍ' का प्रयोग मानक हिन्दी के 'ऐ' स्वर के बराबर होता है। इन्हें भी देखिये ऐ, ए देवनागरी अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला सन्दर्भ 2 श्रेणी:अर्धविवृत स्वर श्रेणी:अग्र स्वर श्रेणी:प्रसृत स्वर