411 REFERENCE · Wikipedia
बछड़ा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गोवत्स अगस्त 2024
बछड़ा गाय का नर बच्चा कहलाता है। बछड़े का जन्म गाय से और साँड के वीर्य द्वारा होता है। आगे बड़े होने पर कुछ लोग बछड़े से बोछा उठवाते हैं तो कुछ उन्हें अवारा छो॓ड़ देते हैं।
अंगूठाकार|बछड़े की तस्वीर
अंगूठाकार|बैल की तस्वीर
अंगूठाकार|सांड की तस्वीर
बछड़े के बैल या साँड बनने का कारण
कई लोग बैल और साँड दोनों में अंतर नहीं बता पाते क्योंकि दोनों ही बछड़े का युवा रूप होते हैं। इस समय में बछड़े के अंडकोषों को मशीनों द्वारा नष्ट किया जाता है लेकिन पहले के समय में बछड़े के अंडकोषों को दबाकर नष्ट किया जाता था जिसमें बछड़े को असहनीय दर्द होता था और कई बार बछड़ा मर भी जाया करता था। अंडकोष नष्ट होने के बाद बछड़े की नाक में नकेल डालकर बछड़े को बैल बना लिया जाता था। इस दौरान बछड़े की सारी ताकत और गुस्सा इंसान काबू कर लेता है। वहीं जब बछड़े को खुला छोड़ दिया जाता है तो उसके अंडकोष नष्ट नहीं किए जाते जिससे वह ताकत और गुस्से से भरपूर होता है और वह साँड बन जाता है। ताकत और गुस्से के मामले में साँड को ही आगे रखा जाता है और साथ ही साँड को आज़ादी का प्रतीक माना जाता है। वहीं बैल को शांति और गुलामी का प्रतीक माना जाता है। आगे जाकर बैल को खेत जुतवाने और बोछा उठवाने के काम में लगाया जाता है। वहीं साँड के वीर्य से ही गाय को गर्भधारण करवाया जाता है।