Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सी॰ डी॰ देशमुख

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सर चिन्तामणि द्वारकानाथ देशमुख CD Deshmukh.jpg सी॰डी॰देशमुख (बायें), पालम हवाई अड्डे पर (1952) भारतीय वित्त मंत्री जवाहरलाल नेहरु जॉन मथाई टी. टी. कृष्णमाचारी 29 मई 1950http://photodivision.gov.in/waterMarkdetails.asp?id=14554.jpg संग्रहीत प्रति 10 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20150922002549/http://photodivision.gov.in/waterMarkdetails.asp?id=14554.jpg 22 सितंबर 2015 dead –1957 तीसरे भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर बेनेगल रामा राव 1943–49 भारतीय रिजर्व बैंक के उप गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर 22.12.1941 से 10.08.1943 नाते, महाड, रायगढ़, महाराष्ट्र 1896 01 14 y y 1982 10 02 1896 01 14 कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय भारतीय हिन्दू सी॰डी॰ देशमुख (पूरा नाम: चिन्तामणि द्वारकानाथ देशमुख, जन्म: 14 जनवरी 1896, मृत्यु: 2 अक्टूबर 1982) भारतीय रिजर्व बैंक के पहले भारतीयhttp://www.rbi.org.in/Content/Annual_CDMemorial.aspx Chintaman Deshmukh Memorial Lectures 10 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20061230044744/http://www.rbi.org.in/Content/Annual_CDMemorial.aspx 30 दिसंबर 2006 live गवर्नर थे, जिन्हें 1943 में ब्रिटिश राज द्वारा नियुक्त किया गया। ब्रिटिश राज ने उन्हें सर की उपाधि दी थी। इसके पश्चात् उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में भारत के तीसरे वित्त मंत्री के रूप में भी सेवा की। प्रारम्भिक जीवन सी॰डी॰ देशमुख का जन्म महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले के नाते में एक चन्द्रसेनिया कायस्थ प्रभु परिवार में प्रतिष्ठित वकील द्वारिकानाथ गणेश देशमुख के यहाँ 14 जनवरी 1896 ई. को हुआ। इनकी माता का नाम भागीरथीबाई था, जो एक धार्मिक महिला थी। इनका बचपन रायगढ़ ज़िले के रोहा में ही बीता। इनका परिवार अत्यंत समृद्ध था और भूमि जोत पृष्ठभूमि की सार्वजनिक सेवा की एक परंपरा से जुड़ा हुआ था। देशमुख का एक शानदार अकादमिक कैरियर रहा है। उन्होने बंबई विश्वविद्यालय से 1912 में मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की और संस्कृत में पहली बार छात्रवृत्ति प्राप्त किया। इसके पश्चात 1917 में उन्होने यीशु कॉलेज, कैम्ब्रिज, इंग्लैंड से वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान और भूविज्ञान के साथ स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की, जहाँ उन्हें वनस्पति विज्ञान में फ्रैंक स्मार्ट पुरस्कार प्राप्त हुआ। अंतत: वे 1918 में भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में अव्वल रहे। ● DRTC का उद्घाटन - सी॰डी॰ देशमुख ● "विश्वविद्यालय ग्रंथालय विश्वविद्यालय का हृदय स्थल होता है" यह कथन किसका है  -   सी॰डी॰ देशमुख प्रशासनिक जीवन लंदन से आई॰सी॰एस॰ (भारतीय सिविल सेवा) की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वे भारत में विभिन्न पदों पर काम करते रहे।"Chintaman Deshmukh Memorial Lectures" https://web.archive.org/web/20061230044744/http://www.rbi.org.in/Content/Annual_CDMemorial.aspx 30 दिसंबर 2006 भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाईट (अँग्रेजी) मेंउन्होंने भारत की ब्रिटिश राज के प्रतिनिधि के रूप में वर्षों तक 'विश्व बैंक' और 'अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष' के गवर्नर के रूप में भी काम किया। राजनीतिक जीवन 1949 ई॰ में आई॰सी॰एस॰ से सेवानिवृत्त होने के बाद वे भारतीय संसद के सदस्य और 'योजना आयोग' के सदस्य बनाये गए। 1950 में उन्हें देश के वित्त मंत्री के रूप में नेहरू जी के मंत्रिमंडल में सम्मिलित किया गया। महाराष्ट्र प्रदेश के निर्माण के आंदोलन के समय देशमुख ने वित्त मंत्री का पद तो त्याग दिया, किंतु उनको अन्य महत्त्वपूर्ण पद मिलते गए। वे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष बने और दिल्ली विश्वविद्यालय के उपकुलपति बनाये गए। देशमुख को 1975 में राष्ट्रपति ने पद्म विभूषण के अलंकरण से सम्मानित किया। उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं। व्यक्तिगत जीवन उनका विवाह एक अंग्रेज महिला से हुआ था, जिससे उन्हें एक बेटी थी, किन्तु 1946 में दाम्पत्य जीवन में मतभेद के दृष्टिगत सुलह का प्रयास विफल हुआ और उनकी पहली पत्नी इंग्लैंड लौट गईं। बाद में 1952 में 57 वर्ष की उम्र में उन्होंने 43 वर्ष की एक नि: संतान विधवा, स्वतंत्रता सेनानी,कांग्रेस पार्टी और लोकसभा की सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गाबाई देशमुख से शादी कर ली। सम्मान और पुरस्कार कलकत्ता विश्वविद्यालय द्वारा 'डॉक्टर ऑफ़ साइंस' (1957) की उपाधि मिली। सन 1959 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित हुए। सन 1975 में भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। मृत्यु सी॰डी॰ देशमुख की मृत्यु 2 अक्टूबर 1982 को हुई। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की सूची श्रेणी:1896 में जन्मे लोग श्रेणी:१९८२ में निधन श्रेणी:भारत के वित्त मंत्री श्रेणी:भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर श्रेणी:पद्म विभूषण धारक श्रेणी:मैगसेसे पुरस्कार विजेता श्रेणी:भारतीय सिविल सेवक श्रेणी:भारत के अर्थशास्त्री श्रेणी:भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर