Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मस्तिष्क स्तंभ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मस्तिष्क स्तंभ ट्रंकस एन्सेफली 1311 Brain Stem.jpg इंसानी दिमाग के इस मध्यतल्य भाग में मस्तिष्क स्तंभ के तीन अलग-अलग हिस्से रंगीन हैं। मस्तिष्क मज्जा सेतु, सेतु, मध्य मस्तिष्क alt=3D Medical Animation Still Shot Showing Different Parts of Mid-Brain|thumb|261x261px|मध्य मस्तिष्क (midbrain) के विभिन्न भागों को दर्शाने वाला एक चिकित्सा एनीमेशन मस्तिष्क स्तंभ (ब्रेनस्टेम) मस्तिष्क का पिछला हिस्सा होता है जो डंठल जैसा दिखाई देता है। यह प्रमस्तिष्क (सेरेब्रम) को मेरुरज्जु से जोड़ता है।विश्राम सिंह Textbook of Anatomy Head, Neck, and Brain; Volume III 2014 एलसेवियर भारत 9788131237274 363 2 en शरीर रचना विज्ञान की पाठ्यपुस्तक: सिर, गर्दन और मस्तिष्क; खंड III मानव मस्तिष्क में मस्तिष्क स्तंभ, मध्य मस्तिष्क, पोन्स और मज्जा सेतु या मेडुला ऑबलोंगाटा से मिलकर बना होता है। मध्य मस्तिष्क 'टेंटोरियल इनसिसुरा' (टेंटोरियल नॉच) के माध्यम से अग्र मस्तिष्क के 'अंतरमस्तिष्क' (डायेंसफेलॉन) के थैलेमस से जुड़ा होता है।डी हेइंस मिहेलॉफ़ जी Fundamental neuroscience for basic and clinical applications 2018 एलसेवियर फ़ाइलाडेल्फ़िया, पीए 9780323396325 152 पाँचवाँ en बुनियादी और नैदानिक अनुप्रयोगों के लिए मौलिक तंत्रिका विज्ञान विशेषता मस्तिष्क स्तंभ आकार में बहुत छोटा होता है, जो मस्तिष्क के कुल वजन का केवल 2.6 प्रतिशत हिस्सा बनाता है।डी हेइंस मिहेलॉफ़ जी Fundamental neuroscience for basic and clinical applications 2018 एलसेवियर फ़ाइलाडेल्फ़िया, पीए 9780323396325 195 पाँचवाँ en बुनियादी और नैदानिक अनुप्रयोगों के लिए मौलिक तंत्रिका विज्ञान यह हृदय और श्वसन क्रिया को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय गति और श्वसन दर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह कपाल तंत्रिकाओं के माध्यम से चेहरे और गर्दन को मुख्य प्रेरक और संवेदी तंत्रिका आपूर्ति भी प्रदान करता है; कपाल तंत्रिकाओं के दस जोड़े मस्तिष्क स्तंभ से ही निकलते हैं।Internal Capsule https://nba.uth.tmc.edu/neuroanatomy/L10/Lab10p01_index.html nba.uth.tmc.edu 17 फरवरी 2026 en आंतरिक कैप्सूल केंद्रीय तंत्रिका तंत्र का नियमन और शरीर के नींद चक्र का नियंत्रण भी इसके कार्यों में शामिल है। इसके अतिरिक्त यह शरीर से मस्तिष्क तक और मस्तिष्क से शरीर तक मुख्य प्रेरक और संवेदी मार्गों के संवहन के लिए भी आवश्यक है। इन मार्गों में 'प्रेरक कार्य' (कॉर्टिकोस्पाइनल ट्रैक्ट), 'सूक्ष्म स्पर्श, कंपन और प्रोप्रियोसेप्शन/स्थिति बोध' (डॉर्सल कॉलम-मेडियल लेम्निस्कस पाथवे) तथा 'दर्द, तापमान, खुजली और अपरिष्कृत स्पर्श' (स्पिनोथैलेमिक ट्रैक्ट) आदि शामिल हैं। संरचना मध्य मस्तिष्क, सेतु और मज्जा सेतु- मस्तिष्क स्तंभ के भाग हैं; डाइएनसेफेलॉन को कभी-कभी मस्तिष्क स्तंभ का हिस्सा माना जाता है। इन्हें भी देखें मस्तिष्क तंत्रिका-तंत्र प्रमस्तिष्क मेरुरज्जु संदर्भ बाहरी कड़ियाँ मस्तिष्क स्तंभ श्रेणी:मस्तिष्क श्रेणी:मस्तिष्क स्तंभ श्रेणी:विज्ञान