411 REFERENCE · Wikipedia
ब्रह्मोत्सवम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2016
ब्रह्मोत्सवम श्रीकांत अड्डाला द्वारा लिखित और निर्देशित निर्मित एक आगामी तेलुगू, ड्रामा फिल्म है जो पीवीपी सिनेमा के बैनर तले प्रसाद वी पोत्लुरी द्वारा निर्मित की गई है। इस फिल्म में महेश बाबू, सामन्था रूथ प्रभु, काजल अग्रवाल और प्रणिता सुभाष मुख्य भूमिकाओं में हैं। मिकी जे मेयर ने फिल्म का संगीत और मणि शर्मा ने पार्श्व संगीत स्कोर तैयार किया है। जबकि आर रत्नवेलु और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव ने क्रमशः फिल्म के छायांकन और संपादन का भार संभाला है। प्रिंसिपल फोटोग्राफी पर शुरूआती काम 31 मई 2015 को आरंभ हुआ। यह फिल्म 20 मई, 2016 को दुनिया भर में रिलीज के लिए निर्धारित की गई है।
कलाकार
महेश बाबू
काजल अग्रवाल
सामन्था रूथ प्रभु
प्रणिता सुभाष
नरेश
पावनी गैंगीरेड्डी
सत्यराज
सुभालेखा सुधाकर
जयासुधा
रेवती
विष्णु पोनवन्नन
राव उत्तम
तानिकेन्ना भारनि
सयाजी शिंदे
तुलसी
ब्रह्माजी
कृष्ण भगवान
चांदनी चौधरी (विशेष भूमिका)
सन्दर्भ
श्रेणी:तमिल फ़िल्में
श्रेणी:तेलुगू फ़िल्में