411 REFERENCE · Wikipedia
बर्धमान म्यूनिसिपल हाई स्कूल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बर्धमान म्यूनिसिपल हाई स्कूल Burdwan municipal high school.jpg 1883 Public WBBSE अरुनभ चक्रवर्ती (Teacher-in-charge) 2500Number of Students, Burdwan Municipal High School Infrastructure 1st to 12th Standard जी टी रोड, बर्धमान- 713101 पश्चिम बंगाल भारत White and maroon #FFFFFF#8B0000 23 14 20.29 N 87 51 53.63 E title,inline www.bmhschool.com
बर्धमान म्यूनिसिपल हाई स्कूल, बर्धमान शहर के केंद्र में स्थित है, जो कोलकाता से 95 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह भारत के सबसे पुराने लड़कों के स्कूलों में से एक है। ब्रह्म समाज बॉयज़ स्कूल की स्थापना सन् 1883 में महर्षि देवेन्द्रनाथ ठाकुर और आदि ब्रह्म समाज के द्वारा की गई थी।
इतिहास
1855 में महर्षि देवेन्द्रनाथ टैगोर ने आदि ब्रह्म समाज के साथ मिलकर ब्रह्म समाज बॉयज़ स्कूल की स्थापना की। जिसका बाद में नाम बदलकर बर्धमान इंग्लिश स्कूल रखा गया था। बर्धमान के तत्कालीन डिप्टी मजिस्ट्रेट और सर जगदीश चंद्र बोस के पिता भगवान चंद्र बसु इसके संस्थापकों में से एक थे। बर्धमान में ब्रह्म समाज के महताब चंद्रा के निधन के बाद ब्रह्मा आंदोलन कमजोर हो गया और उनके संरक्षण के अभाव में यह स्कूल वित्तीय संकट में पड़ गया तब बर्धमान नगर पालिका ने स्कूल का अधिग्रहण कर लिया और 1883 में बर्धमान म्यूनिसिपल हाई स्कूल ने नए सिरे से अपनी यात्रा शुरू की।
पाठ्यक्रम
बर्धमान म्युनिसिपल हाई स्कूल एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है (कक्षा 1 से 12 तक)। इसका पाठ्यक्रम पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (कक्षा 10 तक) और पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (कक्षा 11 और 12) के अनुसार है। कक्षा 10 तक सामान्य पाठ्यक्रम का पालन किया जाता है। कक्षा 11 और 12 में, 3 धाराएँ हैं: विज्ञान, वाणिज्य और कला।
उपलब्धियां
माध्यमिक परीक्षा के साथ-साथ उच्च माध्यमिक परीक्षा में अपने उल्लेखनीय परिणाम के लिए स्कूल की अच्छी प्रतिष्ठा है। इस स्कूल के छात्रों ने दोनों परीक्षाओं में कई रैंक हासिल की हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:राज्यानुसार भारत में विद्यालय