Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राधा वल्लभ मंदिर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

श्री राधावल्लभ मंदिर, वृन्दावन श्री राधा वल्लभ लाल जी मंदिर File:Radhavallabhlalj.jpg राधा वल्लभ मंदिर के मुख्य विग्रह राधा कृष्ण (राधा वल्लभ रूप) राधा वल्लभ सम्प्रदाय राधाष्टमी, जन्माष्टमी, होली, शरद पूर्णिमा, हितोत्सव मथुरा जिला उत्तर प्रदेश वृन्दावन सुंदरदास भटनागर 1585 ई. 27.5812 77.6920 type:landmark_region:IN-UP inline,title उत्तर प्रदेश में स्थिति India Uttar Pradesh https://www.radhavallabhmandir.com/ भारत नागर शैली हिन्दू धर्म श्री राधा वल्लभ मंदिर (या राधा वल्लभ लाल जी मंदिर) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के वृन्दावन नगर में स्थित एक ऐतिहासिक मंदिर है, जो राधा कृष्ण को समर्पित है। यह मंदिर राधा वल्लभ सम्प्रदाय का प्रमुख उपासना केंद्र है और इसकी स्थापना वृन्दावन के संत हित हरिवंश महाप्रभु की प्रेरणा से की गई थी।Shinde Kiran A. https://books.google.com/books?id=YggBEAAAQBAJ&dq=radha+vallabh+temple&pg=PA60 Religious Tourism and the Environment Olsen Daniel H. 2020-09-30 CABI 978-1-78924-160-0 en विशेष परंपरा और इतिहास श्री राधा वल्लभ मंदिर वृन्दावन का एक प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर है, जिसकी स्थापना हित हरिवंश महाप्रभु द्वारा की गई थी। यह मंदिर राधा वल्लभ संप्रदाय का प्रधान तीर्थ स्थल है। मंदिर में प्रतिदिन रात्रि में मधुर और पारंपरिक समाज-गान की परंपरा आज भी अनवरत चली आ रही है, जो इस मंदिर की एक विशिष्टता मानी जाती है।Shri Radhavallabh Lal Ji Temple: यहां राधारानी के बिना विराजते हैं ठाकुर जी, नहीं है कोई मूर्ति https://www.punjabkesari.in/dharm/news/shri-radhavallabh-lal-ji-temple-vrindavan-1809074 Punjab Kesari Punjab Kesari 24 February 2023 6 May 2025 hi मूल मंदिर का निर्माण लगभग सवा चार सौ वर्ष पूर्व हुआ था, परंतु मुगल शासक औरंगज़ेब के काल में यह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद श्री राधा वल्लभ जी की मूर्ति की सुरक्षा हेतु उन्हें राजस्थान के भरतपुर ज़िले के कामां नगर ले जाया गया और वहीं एक मंदिर में स्थापित किया गया। वे वहाँ 123 वर्षों तक पूजित रहे। पुनः जब स्थिति अनुकूल हुई तो उन्हें वृन्दावन लौटाकर एक नवनिर्मित मंदिर में स्थापित किया गया।औरंगजेब के शासन में क्षतिग्रस्त हुआ वृंदावन का यह मंदिर, पढ़िए पूरी कहानी https://hindi.news18.com/photogallery/uttar-pradesh/mathura-temple-vrindavan-damaged-reign-of-aurangzeb-local18-8945378.html News18 हिंदी Network18 hi 6 मई 2025 6 मई 2025 https://web.archive.org/web/20250506171351/https://hindi.news18.com/photogallery/uttar-pradesh/mathura-temple-vrindavan-damaged-reign-of-aurangzeb-local18-8945378.html dead इस नए मंदिर का निर्माण कार्य विक्रम संवत 1881 (सन् 1824 ई.) में पूर्ण हुआ। यह वही स्थान है जहाँ आज राधा वल्लभ जी प्रतिष्ठित हैं। यह मंदिर श्री हरिवंश महाप्रभु के वंशजों द्वारा सेवा-पूजन के अंतर्गत संचालित होता है। मंदिर के प्रमुख आचार्य हित मोहित मराल गोस्वामी (युवराज) के अनुसार, मुगल सम्राट अकबर ने वृन्दावन के सात प्रमुख मंदिरों को कुल 180 बीघा भूमि आवंटित की थी, जिनमें से अकेले राधा वल्लभ मंदिर को 120 बीघा भूमि प्राप्त हुई थी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर के बाहर एक प्रस्तर पट्ट (शिलालेख) लगाया गया है, जिसमें उल्लेख है कि यह मंदिर देवबंद निवासी श्री सुंदरदास खजांची द्वारा सन् 1584 में बनवाया गया था। उन्हें यह कार्य हित व्रजचन्द महाप्रभु की आज्ञा से सौंपा गया था। यही मूर्ति बाद में 1842 ई. में वर्तमान मंदिर में पुनः प्रतिष्ठित की गई। इस मंदिर में हित हरिवंश महाप्रभु का चित्रपट भी पूजित रूप में स्थापित है। यह मंदिर केवल स्थापत्य और भक्ति का केन्द्र ही नहीं, बल्कि राधा वल्लभ सम्प्रदायीय संत परंपरा और भोग-राग-सेवा के वैष्णव अनुशासन का जीवंत उदाहरण भी है। किंवदंती जनश्रुति के अनुसार, राधा वल्लभ जी की मूर्ति किसी मूर्तिकार द्वारा नहीं बनाई गई थी। यह मूर्ति शिवजी द्वारा आत्मदेव नामक भक्त को चरथावल मे उनकी कठोर तपस्या के फलस्वरूप भेंट स्वरूप दी गई थी। हित हरिवंश महाप्रभु जब वृन्दावन की यात्रा पर निकले, तब देवी राधा ने उन्हें आत्मदेव की कन्याओं से विवाह करने और मूर्ति को साथ लेकर जाने का आदेश दिया।2018-12-03 Shri Radhavallabh Mandir History, Images, Timing, Vrindavan Temples https://shrimathuraji.com/shri-radhavallabh-mandir-history-temple-vrindavan/ 2021-09-02 Shri Mathura Jiवृंदावन के राधावल्लभ मंदिर से जुड़ा है एक रहस्य, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं https://www.abplive.com/news/states/the-mystery-of-shri-radhavallabh-ji-temple-of-vrindavan-954973 ABP Live ABP News Network hi 6 मई 2025 स्थापत्य मंदिर का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से किया गया है, जो उस समय केवल शाही भवनों और किलों में प्रयुक्त होता था। इसकी दीवारें लगभग 10 फीट मोटी हैं और दो स्तरों में बनी हुई हैं। स्थापत्य कला की दृष्टि से यह मंदिर विशिष्ट नागर शैली में निर्मित है।Radha Vallabh Mandir, Vrindavan Mathura Timings, History, Images https://www.holidify.com/places/mathura/sri-radhavallabh-vrindavan-temple-sightseeing-123101.html 2021-09-02 प्रमुख उत्सव हितोत्सव – हित हरिवंश महाप्रभु की स्मृति में मनाया जाने वाला 11 दिवसीय उत्सव। राधाष्टमी – राधा जी के प्राकट्य दिवस पर 9 दिवसीय भव्य उत्सव। जन्माष्टमी – कृष्ण जन्मोत्सव। व्याहुल उत्सव – राधा-कृष्ण विवाह का प्रतीकात्मक उत्सव। अन्य उत्सवों में होली, दीवाली, शरद पूर्णिमा, दशहरा, झूलन उत्सव, खिचड़ी महोत्सव, फूल बंगले, संझी उत्सव और पाटोत्सव प्रमुख हैं।Shri Radhavallabh Mandir - Varshik Utsav https://www.radhavallabhmandir.com/varshik-utsav.php 2021-09-02 2 सितंबर 2021 https://web.archive.org/web/20210902074900/https://www.radhavallabhmandir.com/varshik-utsav.php deadमथुरा: राधा वल्लभ मंदिर के खिचड़ी महोत्सव में होते हैं श्यामाश्याम की निकुंज लीला के अनूठे दर्शन https://www.amritvichar.com/article/440916/unique-darshan-of-shyamashyams-nikunj-leela-takes-place-in-the अमृत विचार Amrit Vichar 5 फरवरी 2024 6 मई 2025 hiवसंत पंचमी पर राधा वल्लभ लाल जी का बसंती श्रृंगार https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/etawah-auraiya/story-shri-radha-ballabh-lal-39-s-basanti-shringar-done-on-basant-panchami-7687635.html Live Hindustan हिन्दुस्तान 14 February 2024 6 May 2025 hiराधा वल्लभ मंदिर में आयोजित होगा खिचड़ी महोत्सव, ठाकुर जी देंगे भेष बदलकर दर्शन https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/mathura/khichdi-festival-will-be-organized-in-radhavallabh-temple-thakurji-will-give-darshan-in-disguise-mathura-news-c-369-1-mt11004-6797-2024-01-10 Amar Ujala अमर उजाला 10 January 2024 6 May 2025 hi दर्शन समय प्रातःकाल – 05:00 AM से 12:00 PM तक सायंकाल – 06:00 PM से 09:00 PM तक (समस्त समय भारतीय मानक समय - IST, UTC+05:30 के अनुसार) समीपवर्ती स्थल बांके बिहारी जी मन्दिर निधिवन राधा रमण मंदिर राधा दामोदर मंदिर राधा मदन मोहन मंदिर देखें भी राधा वल्लभ सम्प्रदाय हित हरिवंश महाप्रभु वृन्दावन राधा कृष्ण संदर्भ बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट श्रेणी:कृष्ण मंदिर श्रेणी:राधा कृष्ण मंदिर श्रेणी:मथुरा जिले के हिन्दू मंदिर श्रेणी:वृन्दावन श्रेणी:उत्तर प्रदेश के दर्शनीय स्थल श्रेणी:16वीं सदी के हिन्दू मंदिर श्रेणी:राष्ट्रीय महत्व के स्मारक