411 REFERENCE · Wikipedia
अडोबी सिस्टम्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अडोबी सिस्टम्स, इंक॰ 153px|अडोबी सिस्टम्स का लोगो सार्वजनिक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर माउंटेन व्यू, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका(1982) चार्ल्स गेश्केजॉन वारनॉक अडोबी सिस्टम्स हेडक्वाटर्स काम्प्लेक्स अडोबी सिस्टम्स काम्प्लेक्स,सैन होज़े, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका दुनियाभर में चार्ल्स गेश्के और जॉन वारनॉक (को चेयरमैन) शांतनु नारायण (प्रेसीडेंट और सीईओ) US$ 4.40 बिलियन (2012)http://www.adobe.com/aboutadobe/invrelations/pdfs/FY11_10-K_FINAL_Certified.pdf 2012 Form 10-K, Adobe Systems Incorporated Adobe Systems Incorporated 25 अक्तूबर 2013 https://web.archive.org/web/20120911035743/https://www.adobe.com/aboutadobe/invrelations/pdfs/FY11_10-K_FINAL_Certified.pdf 11 सितंबर 2012 live US$ 1.18 बिलियन (2012) US$ 832 बिलियन (2012) US$ 9.97 बिलियन (2012) US$ 6.66 बिलियन (2012) 11,144 (2012) http://www.adobe.com/ Adobe.com
अडोबी सिस्टम्स, इंक॰ सैन होज़े, कैलिफोर्निया में स्थित एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी है। यह कंपनी मुख्य रूप से मल्टीमीडिया और रचनात्मक सॉफ्टवेयर उत्पादों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करती है। कंपनी का नाम लॉस एल्टोस, कैलिफोर्निया में स्थित अडोबी क्रीक नाम की जलधारा पर रखा गया है, जो की कंपनी संस्थापकों के घरों के पीछे बहती थी।http://www.adobe.com/aboutadobe/pressroom/pdfs/fastfacts.pdf Adobe Fast Facts March 9, 2009 April 4, 2009 PDF https://web.archive.org/web/20090326033602/http://www.adobe.com/aboutadobe/pressroom/pdfs/fastfacts.pdf 26 मार्च 2009 live अडोबी के कॉर्पोरेट लोगो की रचना संस्थापक जॉन वारनॉक की पत्नी मार्वा वारनॉक ने की है, जो की स्वयं भी एक ग्राफ़िक डिज़ाइनर हैं।http://www.famouslogos.net/adobe-logo/ Adobe Logo: Design and History Famouslogos.net July 28, 2011 https://web.archive.org/web/20131022120341/http://www.famouslogos.net/adobe-logo 22 अक्तूबर 2013 dead
2010 के रूप में अडोबी सिस्टम्स में कुल 9117 कर्मचारी हैं, जिनमे से 40% सैन होज़े में आधारित हैं। इसके आलावा अमेरिका में वाल्टहैम, ऑरलैंडो, मिनियापोलिस, लीहाय, सिएटल, सैन फ्रांसिस्को, सैन लूइस ओबिस्पो; ओटावा, कनाडा; हैम्बर्ग, जर्मनी; बुखारेस्ट, रोमानिया; बेज़ल, स्विट्जरलैंड; बीजिंग, चीन और भारत में नोएडा और बंगलौर में भी अडोबी के कार्यालय स्थित हैं।
इतिहास
अडोबी की स्थापना दिसम्बर 1982 में चार्ल्स गेश्के और जॉन वारनॉक द्वारा, पोस्टस्क्रिप्ट पृष्ठ विवरण भाषा को विकसित करने और बेचने के लिए गयी थी। पोस्टस्क्रिप्ट के बाद अडोबी ने डिजिटल फॉन्ट का विकास किया, जिसे कंपनी ने एक ट्रेडमार्क युक्त फार्मेट में निकाला।
1980 के मध्य में, अडोबी ने एप्पल मैकिन्टौश के लिए एक वेक्टर आधारित ड्राइंग प्रोग्राम, अडोबी इलस्ट्रेटर के निर्माण के साथ, उपभोक्ता सॉफ्टवेयर बाजार में कदम रखा।
1989 में, अडोबी ने एक ग्राफ़िक्स संपादन प्रोग्राम, फोटोशॉप पेश किया, जो की आगे चलकर कंपनी का प्रमुख उत्पाद बन गया। अनेक विशेषताओं से भरे फोटोशॉप 1.0 का विपणन अडोबी ने निपुणतापूर्वक किया और जल्द ही यह बाज़ार में हावी हो गया।
1993 में, अडोबी ने पोर्टेबल डॉक्यूमेण्ट फॉर्मेट, पीडीऍफ और उसके साथ-साथ अडोबी एक्रोबैट एवं रीडर सॉफ्टवेयर पेश किया। पीडीएफ अब आईएसओ 32000-1:2008 के अंतर्गत एक अंतरराष्ट्रीय मानक है। यह फॉर्मेट इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज बांटने के लिए दुनिया भर में अपनाया जाता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:सॉफ़्टवेयर कम्पनियाँ