411 REFERENCE · Wikipedia
तीव्र घबराहट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तीव्र घबराहट (पैनिक अटैक/Panic attacks) एक प्रकार का चिन्ता विकार है जिसमें व्यक्ति को अचानक बहुत तेज घबराहट होने लगती है। व्यक्ति को लगता है उसका दम घुट रहा है, साँस लेने में दिक्कत होती है, चक्कर आने लगता है, पूरे शरीर में एक अजीब सी झनझनाहट होती है। ये लक्षण इतने तीव्र होते हैं कि व्यक्ति को लगता है कि वो मर जाएगा या उसे कोई भयानक बीमारी हो जाएगी जैसे- बेहोशी, हृदय गति रुकना, पागल हो जाना आदि। ये दौरे स्वतःसमाप्त हो जाते हैं या बार-बार होते रहते हैं। दौरों की अवधि कुछ मिनट से लेकर घण्टों तक की होती है। इन दौरों के बीच कुछ लोग बिल्कुल ठीक रहते हैं और कुछ हमेशा आने वाले दौरे की चिन्ता में रहते हैं। इस प्रकार के व्यक्ति के आस-पास किसी भी प्रकार का नुकसान दायक वस्तु नहीं होना चाहिए नहीं तो पैनिक अटैक के दौरान अपने आप को नुकसान पहुचा सकते है
श्रेणी:मनोरोग