411 REFERENCE · Wikipedia
डिबोरेन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डाइबोरेन(6) अथवा प्रचलित नाम डाइबोरेन (diborane) एक अकार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र B2H6 है। यह बहुत ही विषाक्त, रंगहीन और स्वतःज्वलनशील गैस है जिसकी गंध घृणित मीठी होती है। इसका सरल रासायनिक सूत्र के अनुसार बोरेन बोरॉन का मूलभूत यौगिक है। यह अपनी इलेक्ट्रॉनिक संरचना के कारण अधिक महत्त्व रखता है। इसके विभिन्न व्युत्पन्न उपयोगी अभिकर्मक हैं।
संरचना और आबन्ध
डाइबोरेन की संरचना D2h सममिति (समतल संरचना जिसमें प्रतिलोपन केंद्र और ऊर्ध्व तल होता है) रखता है। B–Hसेतु आबन्ध और B–Hसिरा आबन्ध की लम्बाई क्रमशः 1.33 और 1.19 Å होती है। आबन्ध लम्बाई में यह अन्तर उनकी प्रबलता को दर्शाता है, B–Hसेतु आबन्ध तुलनात्मक रूप से दुर्बल होता है। B–Hसिरा की तुलना में B–Hसेतु आबन्ध की दुर्बलता अवरक्त वर्णक्रम में इनके कंपन से देखा जाता है जिसकी आवृत्ति क्रमशः लगभग ≈2500 और 2100 cm−1 (प्रति सेंटीमीटर) होती है।Transition Metal Hydrides Cooper, C. B., III Shriver, D. F. Onaka, S. 1978 9780841203907 Advances in Chemistry 167 232–247 Ch. 17. Vibrational spectroscopy of hydride-bridged transition metal compounds 10.1021/ba-1978-0167.ch017 https://archive.org/details/transitionmetalh0000unse_j8w9/page/232
सन्दर्भ
श्रेणी:अकार्बनिक यौगिक