411 REFERENCE · Wikipedia
बिफोर मिडनाइट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बिफोर मिडनाइट प्रचार पोस्टर रिचर्ड लिंकलेटर रिचर्ड लिंकलेटरईथन हॉकजूली डेल्पी पात्र रिचर्ड लिंकलेटरऔर किम क्रिज़न रिचर्ड लिंकलेटरक्रिस्टोस वी. कॉन्स्टैंटकोपोलोससारा वुडहैच ईथन हॉकजूली डेल्पी क्रिस्टोस वूडूरिस सैंड्रा अडायर ग्राहम रेनॉल्ड्स कैसल रॉक एंटरटेनमेंटफालिरो हाउस प्रोडक्शंसवेंचर फोर्थडेटूर फिल्मप्रोडक्शन सोनी पिक्चर्स क्लासिक्स 2013 01 20 2013 सनडांस फ़िल्म महोत्सव 2013 05 24 संयुक्त राज्य अमेरिका 109 मिनटBEFORE MIDNIGHT (15) https://www.bbfc.co.uk/releases/midnight-2013-1 https://archive.today/20130615051233/http://www.bbfc.co.uk/releases/midnight-2013-1 dead जून 15, 2013 सोनी पिक्चर्स रिलीजिंग ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लाशिफिकेशन मई 23, 2013 जून 5, 2014 संयुक्त राज्य अमेरिकायूनान अंग्रेज़ी $30 लाखhttps://www.chicagotribune.com/2013/05/24/richard-linklater-finishes-trilogy-with-before-midnight/ Richard Linklater finishes trilogy with 'Before Midnight' Borrelli Christopher मई 24, 2013 शिकागो ट्रिब्यून अगस्त 29, 2013 $2.33 करोड़https://www.the-numbers.com/movie/Before-Midnight Before Midnight द नम्बर्स जनवरी 20, 2013बिफोर मिडनाइट (Before Midnight) सन् 2013 में प्रमोचित प्रेमकहानी नाटक फिल्म है जिसका निर्देशन रिचर्ड लिंकलेटर ने किया। इस फ़िल्म का लेखन ईथन हॉक और जूली डेल्पी के साथ रिचर्ड लिंकलेटर ने किया। यह फ़िल्म बिफोर त्रयी की तीसरी और अन्तिम फ़िल्म है जिसकी पहले की दो फ़िल्में बिफोर सनराइज (1995) और बिफोर सनसेट (2004) हैं। फ़िल्म की कहानी जेसी (हॉक) और सेलिन (डेल्पी) का अनुसरण करती है जो अब युगल (विवाहित) हैं तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश यूनान में अपने बच्चों के साथ व्यतीत करते हैं।
लिंकलेटर, हॉक और डेल्पी ने सन् 2011 में तीसरी फ़िल्म पर काम आरम्भ किया; वो पहली दो फ़िल्मों के बीच के नौ वर्षों के अन्तराल को दोहराना चाहते थे। फ़िल्म का प्रमुख चित्रांकन अगस्त 2011 में आरम्भ हुआ और इसे पूरी तरह दक्षिणी यूनान के पेलोपोनीज़ तट पर फ़िल्माया गया। इसके फ़िल्मांकन में अंग्रेज़ी लेखक पैट्रिक ले फ़र्मर का पुराना घर कार्डामिली भी शामिल है। इसकी पूर्ववर्ती फ़िल्मों की तरह इसकी कहानी भी साधारण है और इसमें पात्रों के मध्य लम्बी बातचीत को दिखाया गया है।
बिफोर मिडनाइट को सबसे पहले 20 जनवरी 2013 को सनडांस फ़िल्म महोत्सव में दिखाया गया। इसी वर्ष 24 मई को घरेलू स्तर पर इसे सीमित रूप से जारी किया गया और 14 जून को इसे व्यापक रूप से प्रमोचित किया गया। फ़िल्म ने विश्वभर में $2.3 करोड़ की कमाई की और इस ट्रिलॉजी की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बनी। फ़िल्म को समालोचकों से बहुत सकारात्मक समीक्षायें मिली जिनमें फ़िल्म उम्र के पड़ाव के साथ प्रेम, फ़िल्म की पटकथा, लिंकलेटर के निर्देशन और कलाकारों के अभिनय की सराहना शामिल है। इस फ़िल्म को कई पुरस्कार मिले जिनमें बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले के लिए एकेडमी अवार्ड, बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले के लिए राइटर्स गिल्ड ऑफ़ अमेरिका अवार्ड और डेल्पी को बेस्ट एक्ट्रेस–मोशन पिक्चर कॉमेडी ओर म्यूजिकल का गोल्डन ग्लोब अवार्ड के लिए नामांकन शामिल हैं।
कथानक
पेरिस में दोबारा मिलने के नौ वर्ष बादजैसा कि बिफोर सनसेट (2004) में दर्शाया गया है। जेसी और सेलिन अब रिश्ते में बंधे हुये हैं और उनकी जुड़वाँ बेटियाँ भी हैं। जेसी अपने किशोर बेटे हैंक के साथ रिश्ते को बनाये रखने में अपनी असमर्थता पर विचार करता है। यूनानी पेलोपोनीज़ प्रायद्वीप पर इस युगल और लड़कियों के साथ छुट्टियां बिताने के बाद हैंक शिकागो चला जाता है जहाँ जेसी की पूर्व पत्नी और हैंक की माँ रहती है।
कलाकार
टिप्पणी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.beforemidnightmovie.com/
BeforeMidnightFilm बिफोर मिडनाइट
2209418 बिफोर मिडनाइट
beforemidnight बिफोर मिडनाइट
बिफोर मिडनाइट
before_midnight_2013 बिफोर मिडनाइट