Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

महाभारत दीर्घा, कुरुक्षेत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

महाभारत दीर्घा कुरुक्षेत्र मे बननेवाला एक दीर्घा (कला दालान) है। महाभारत भारतीय इतिहास में एवं विश्व में लड़ा गया सबसे बड़ा युद्ध था। इसका वर्णन ग्रन्थों और लेखों में तो मिलता ही है, किन्तु अब हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महाभारत दीर्घा का निर्माण हो रहा है, जहां महाभारत से संबंधित चित्र, ग्रन्थ, प्रदर्शनी, संग्रहालय, फिल्म शॊ आदि होंगे। ये दीर्घा महाभारत से जुड़ी अन्य जिज्ञासाओं को शांत करेगी।जीवंत महाभारत के दृश्य https://web.archive.org/web/20110214104721/http://samajik.mywebdunia.com/2008/11/24/1227508800000.html 14 फ़रवरी 2011 । कृष्णा तलवार। २४ नवम्बर २००८ इस दीर्घा और संग्रहालय के निदेशक पुरातत्वविद राजेश पुरोहित हैं। उनके अनुसार यह दीर्घा महाभारत के आरंभ और महाभारत ग्रंथ के जन्म जैसे अनेक रहस्यों से पर्दा उठाएगी। दीर्घा निर्माण का उत्तरदायित्व कैलिडोस्कोप इंटरटेनमेंट प्राइवेट लि. को मिला है। इस गैलरी के साथ यहां गीता गैलरी भी होगी, जिसमें कृष्ण-अर्जुन संवादों को सुना जा सकेगा। दीर्घा में भगवान कृष्ण का विराट रूप दर्शकों के लिए विशेष होगा। अज्ञातवास का भी जीवंत दृश्य प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही ये भी पता चल सकेगा कि महाभारत का युद्ध कितने बड़े स्तर पर लड़ा गया था, इसमें किस तरह के हथियारों का प्रयोग हुआ था? सन्दर्भ श्रेणी:महाभारत श्रेणी:कुरुक्षेत्र श्रेणी:भारत में पर्यटन आकर्षण