411 REFERENCE · Wikipedia
मैडम सी. जे. वॉकर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मैडम सी. जे. वॉकर (जन्म सारा ब्रीडलव; 23 दिसंबर 1867-25 मई 1919)एक अमेरिकन महिला उद्यमी,समाजसेवी,राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता थीं। उन्होंने अपनी तीसरी शादी के बाद अपना टाइटल नाम बदलकर श्रीमती चार्ल्स जोसेफ वॉकर किया। वॉकर अमेरिका में स्व-निर्मित करोड़पति बनने वाली पहली महिला थीं। इसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था।First self-made millionairess https://www.guinnessworldrecords.com/world-records/first-self-made-millionairess Guinness World Records 11 सितम्बर 2026 en पहली स्व-निर्मित करोड़पति
इन्होंने मैडम सी. जे. वॉकर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के रूप में व्यवसाय में प्रवेश किया। यह कंपनी अश्वेत महिलाओं के लिए [सौंदर्य प्रसाधन]] और बालों की देखभाल के उत्पादों की एक श्रृंखला विकसित और विपणन करने का कार्य करती थी।
व्यक्तिगत जीवन
इनका जन्म 23 दिसंबर, 1867 को डेल्टा लुइसियाना के पास सारा ब्रीडलव के रूप में हुआ था। उनके माता-पिता ओवेन और मिनर्वा (नी एंडरसन) ब्रीडलव थे।Biography: Madam C.J. Walker https://www.womenshistory.org/education-resources/biographies/madam-cj-walker National Women's History Museum 11 सितम्बर 2026 en
ब्रीडलव के पाँच भाई-बहन थे। बड़ी बहन का नाम लौवेनिया और चार भाईयों का नाम क्रमश: अलेक्जेंडर, जेम्स, सोलोमन और ओवेन जूनियर शामिल था। रॉबर्ट डब्ल्यू. बर्नी ने अपने मैडिसन पैरिश बागान में उसके बड़े भाई-बहनों और माता-पिता को गुलाम बना लिया था। सारा अपने परिवार में स्वतंत्रता में पैदा होने वाली पहली संतान थी।
उन्होने में 14 साल की उम्र में, ब्रीडलव ने अपने जीजा जेसी पॉवेल के दुर्व्यवहार से बचने के लिए मोसेस मैकविलियम्स से शादी कर ली, जिनकी उम्र का पता नहीं था। ब्रीडलव और मैकविलियम्स की एक बेटी थी, लेलिया, जिसका जन्म 6 जून 1885 को हुआ था। जब 1887 में मैकविलियम्स की मौत हुई, तब ब्रीडलव बीस साल की और लेलिया दो साल की थी।
सन्दर्भ