Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लकी (2005 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लकी लकी.jpg लकी का पोस्टर सुहेल ख़ान भूषण कुमार कृष्णन कुमार राधिका राव विनय सप्रू अदनान सामी राधिका राव मिलाप झवेरी (संवाद) सलमान ख़ान, स्नेहा उल्लाल, मिथुन चक्रवर्ती 8 अप्रैल, 2005 भारत हिन्दी लकी 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह रूस में युद्ध के दौरान की दो प्रेमियों की कहानी है। इसे राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में सलमान ख़ान और स्नेहा उल्लाल किरदार निभाते हैं। संक्षेप ये कहानी लकी नेगी (स्नेहा उल्लाल) की है, जो श्री नेगी (रवि बासवानी) की बेटी है। लकी काफी शांत रहती है और अपना ध्यान पढ़ाई में लगाए रखती है। वो अपने माता-पिता और अपनी छोटी बहन के साथ रहती है। एक दिन जब वो स्कूल जा रही होती है, तब उसके साइकल का टायर पंचर हो जाता है। उसे कोई दिख जाता है और जब वो उससे मदद माँगती है तो वो मदद को तैयार हो जाता है, पर वो इस स्थिति का फायदा उठा कर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करता है। लकी वहाँ से भाग निकलती है और एक गाड़ी में छिप जाती है। उस गाड़ी का मालिक आदित्य (सलमान खान) होता है, जिसे पता नहीं होता कि उसके गाड़ी में कोई लड़की है। वो अपने पिता से मिलने चले जाता है। वो एक नाकेबंदी में रुकता है, तभी उसे पता चलता है कि उसके गाड़ी में कोई लड़की छिपी हुई है। इसी बीच आतंकी हमला हो जाता है, जिस कारण आदित्य और लकी को वहाँ से भागना पड़ता है। वे लोग दूर किसी कब्रिस्तान के पास रुक जाते हैं। उन दोनों के गुम हो जाने के कारण उनके माता-पिता एक सेवानिवृत कर्नल पिंडी दास कपूर (मिथुन चक्रवर्ती) को उनके बच्चों को ढूँढने की ज़िम्मेदारी देते हैं। कर्नल को उन दोनों के रुकने का जगह मिल जाता है, लेकिन उसके आने से पहले ही आदित्य को नेगी को लेकर किसी डॉक्टर की तलाश में जाना पड़ता है, क्योंकि लकी गलती से जहरीला पानी पी लेती है। आदित्य को डॉक्टर मिल जाता है, और लकी का इलाज हो जाता है। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। अंत में वे दोनों कर्नल को मिल जाते है और परिवार के पास आ जाते हैं। इसके बाद वे लोग वापस भारत आने के लिए निकल पड़ते हैं। मुख्य कलाकार सलमान ख़ान — आदित्य शेखरी मिथुन चक्रवर्ती — कर्नल पिंडी दास कपूर स्नेहा उल्लाल — लकी नेगी कादर ख़ान — डॉक्टर नवनी परिहार — अंजलि नेगी रवि बासवानी — नेगी विक्रम गोखले संगीत गाने गायन समीर अदनान सामी सुन जरा सोनिये सुन जरा सोनू निगम 6:06 शायद यही तो प्यार है अदनान सामी, लता मंगेशकर 6:27 जान मेरी जा रही सनम उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल 5:44 चोरी चोरी चुपके से आके सोनू निगम, अलका याज्ञनिक 5:24 लकी लिप्स आशा भोंसले 5:13 हम दीवाने यूँ मिले हैं सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल 5:04 लकी लिप्स रीमिक्स आशा भोंसले 4:41 सुन जरा रीमिक्स अदनान सामी 3:42 चोरी चोरी रीमिक्स सोनू निगम, अलका याज्ञनिक 5:16 नामांकन और पुरस्कार प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्तिपुरस्कार वितरण समारोहश्रेणीपरिणाम अदनान सामीफिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार बाहरी कड़ियाँ 0449306 लकी श्रेणी:2005 में बनी हिन्दी फ़िल्म