Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अनवीकरणीय संसाधन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अनवीकरणीय संसाधन (Non-renewable resource) वे संसाधन होते हैं, जिनके भण्डार में प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा पुनर्स्थापन नहीं होता रहता है। यह संसाधन मानवीय क्रियाओं द्वारा समाप्त हो जाते हैं तथा पुनः निर्माण होने में करोड़ों वर्ष की अवधि लेते हैं। इसका उदाहरण कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस आदि हैं। खनिज एवं अयस्क खनिज अयस्क thumb|कच्चे सोने का अयस्क, जिसे बाद में सोने धातु बनाया जाता है। पृथ्वी में पाये जाने वाले खनिज और अयस्क इस तरह के संसाधनों के उदाहरण हैं। इन्हें बनने में करोड़ों वर्ष की अवधि, अत्यधिक दबाव और उच्च तापमान की आवश्यकता होती है। इसके अलावा भी इन्हें कई अलग अलग प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। इसके बाद ही इनका मानव द्वारा उपयोग किया जा सकता है। चूंकि मानव द्वारा ऐसी स्थिति बना पाना संभव नहीं, इस कारण ऐसे संसाधनों को दोबारा प्राप्त नहीं किया जा सकता है। सन्दर्भ श्रेणी:संसाधन श्रेणी:पारितंत्र श्रेणी:पर्यावरण विज्ञान श्रेणी:संधारणीय विकास *