411 REFERENCE · Wikipedia
बायोटिन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बायोटिन एक कार्बनिक यौगिक है। इसे विटामिन बी7 भी कहा जाता है। अन्य शब्दों में कहा जाये तो बायोटिन एक पानी में घुलनशील बी-विटामिन है, जिसे विटामिन बी7 भी कहा जाता है और जिसे पहले विटामिन एच या कॉनेज़ियम आर के रूप में जाना जाता था। इसका नाम ग्रीक शब्द "बायोस" (जीना) से लिया गया है, इसके साथ कार्बनिक रसायन में आमतौर से उपयोग होने वाला प्रत्यय "-इन" जोड़ा गया है।
बायोटिन की कमी होने से इसका प्रभाव बायोटिन चयापचय पर पड़ता है और यह एक या अधिक जन्मजात आनुवंशिक विकारों को जन्म देता है। यह अपर्याप्त आहार सेवन या विरासत के कारण हो सकती है। इसकी कमी आम तौर पर चेहरे पर हल्के लक्षण, जैसे कि बाल पतला हो जाना या त्वचा के धब्बे के रूप में दिखाई दे सकता है। नवजात में बायोटिनिडेस की कमी की जांच का कार्य संयुक्त राज्य अमेरिका में 1984 में शुरू हुआ था और आज कई देशों में इस विकार के लिए परीक्षण किया जा रहा है। इस विकार से बचने हेतु उम्रभर बायोटिन के साथ उचित आहार लेना पड़ता है।
स्रोत
स्रोत Staggs CG, Sealey WM, McCabe BJ, Teague AM, Mock DM Determination of the biotin content of select foods using accurate and sensitive HPLC/avidin binding Journal of Food Composition and Analysis 17 6 767–76 December 2004 16648879 1450323 10.1016/j.jfca.2003.09.015 मात्रा (μg / 100 g)चिकन का कलेजा 188बीफ का कलेजा 42 अंडा 21 अंडे का सफ़ेद हिस्सा 5.8 अंडे का मध्य हिस्सा 27सैल्मन, पानी में डिब्बाबंद 5.9सुअर का मांस, कटा हुआ 4.5 टर्कीका सीना 0.7 टूना 0.7
स्रोतमात्रा (μg / 100 g)मूंगफली, भुना हुआ 17.5सरसों के बीज, भुना हुआ 7.8बादाम, भुना हुआ 4.4 शकरकंद 1.5ब्रोकली 0.9टमाटर 0.7स्ट्रॉबेरी 1.5 रूचिरा (एवोकैडो) 1.0मक्का, डिब्बा बंद 0.05
स्रोतमात्रा (μg / 100 g)चीज़ 1.4दूध 0.1मक्कई के भुने हुए फुले 0.1जई का दलिया 0.1डबलरोटी 0.1फ्रेंच फ्राइज़ 0.3वाइन 0.1बीयर 0.1आलू 0.1
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:कार्बनिक यौगिक