Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिन्दुस्तान समाचार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हिन्दुस्तान समाचार बहुभाषी समाचार एजेन्सी समाचार माध्यम 1948 शिवराम शंकर आपटे नोयडा भारत अरविन्द मार्डीकर - अध्यक्ष https://hindusthansamachar.in/ हिन्दुस्तान समाचार भारत की एक प्रमुख बहुभाषी समाचार संस्था है। ​ यह भारत की पहली बहुभाषी समाचार एजेन्सी है। २०० से अधिक समाचार पत्र तथा दूरदर्शन सहित लगभग सभी समाचार चैनल इसके ग्राहक हैं। पश्चिमी प्रभाव के बीच भारतीय विचार-दृष्टि के उर्वर भूमि तैयार करने में शामिल रहे चिंतक ​दादा साहेब आप्टे ने ​हिन्दुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी की स्थापना 10 अप्रैल, 1948 को की थी। Founders of VHP Vishwa Hindu Parishad (UK) http://vhp.org.uk/vhpuk/about-vhp/founders-vh/ 9 September 2014 8 अगस्त 2014 https://web.archive.org/web/20140808142135/http://vhp.org.uk/vhpuk/about-vhp/founders-vh/ dead About Us Hindustan Samachar http://mh.hindusthansamachar.com/static/about.aspx 9 September 2014 11 सितंबर 2014 https://web.archive.org/web/20140911002045/http://mh.hindusthansamachar.com/static/about.aspx dead उस समय इसने दस भाषाओं ( बांग्ला, ओड़िया, असमिया, तेलुगु, मलयालम, उर्दू, पंजाबी, गुजराती, हिन्दी और मराठी)) में समाचार देना आरम्भ किया। यह एक सहकारी संस्था के रूप में सन् 1957 में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) हुई। देवनागरी लिपि में ‘टेलीप्रिन्टर’ आविष्कार का श्रेय दादा साहब आप्टे को ही है, जबकि भारतवंशियों को भाव-भूमि से जोड़ने वाले (स्व.) बालेश्वर अग्रवाल के यशस्वी संपादन व प्रबंधन में हिन्दुस्थान समाचार देश की सबसे प्रामाणिक और प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी के रूप में स्थापित हुई। एक समय ऐसा भी आया जब ​हिन्दुस्तान समाचार अपने वजूद के लिए संघर्ष कर रहा था। तब राष्ट्र कार्य के लिए समर्पित (स्व.) श्रीकांत जोशी ने सन् 2003 में ​हिन्दुस्तान समाचार को नया जीवन दिया। ​हिन्दुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी मूल मंत्र है-सत्य, संवाद, सेवा और सहकार। मौजूदा समय में अध्यक्ष अरविन्द मार्डीकर के नेतृत्व में इसी पथ पर समाचार एजेंसी आगे बढ़ रही है। बहु भाषीय समाचार सेवा इस समय यह भारत की प्रमुख समाचार संस्था बन चुकी है। यह एजेंसी हिन्दी और उर्दू के साथ-साथ पंजाबी, मराठी, तमिल, गुजराती, असमिया, ओड़िया, कन्नड, बांग्ला, सिन्धी और नेपाली तमिल भाषा मलयालम भाषा संस्कृत भाषा आदि भाषाओं में समाचार उपलब्ध कराती है। इस दृष्टि से यह संस्था भारतीय भाषाओं की आवाज है। ​हिन्दुस्तान समाचार देश की सर्वाधिक ग्राहकों वाली न्यूज एजेंसियों में शीर्ष पर है। ​हिन्दुस्तान समाचार​ का सबसे बड़ा ग्राहक ​देश का लोक सेवा प्रसारक​​​ '​प्रसार भारती' है। सार्वजनिक सेवा प्रसारण के उद्देश्यों को आकाशवाणी और दूरदर्शन के माध्यम से प्रसार भारती अधिनियम के संदर्भ में प्राप्त किया जाता है। इसके अलावा दैनिक समाचार पत्रों के साथ-साथ साप्ताहिक ​पत्रिकाएं​, न्यूज-पोर्टल, न्यूज चैनल हमारे ग्राहक हैं​​। स्कैन सर्विस के जरिए सैकड़ों संस्थाओं को हम अपनी न्यूज सर्विस प्रदान कर रहे हैं। हमारा कौशल विविध भारतीय भाषाओं में त्वरित गति से खबर देना है। पत्रकारीय धर्म का पालन ​हिन्दुस्तान समाचार भारत की पहली एक मात्र भाषाई राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी है। इसका मुख्यालय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में है। देश के विभिन्न राज्यों में एजेंसी के 22 ब्यूरो कार्यरत हैं। फिलहाल 750 स्थानों पर हिन्दुस्थान समाचार के संवाद-सूत्र हैं, जो चौबीसो घंटे अपनी सेवा दे रहे हैं। ​देश के सर्वाधिक प्रसार संख्या वाले प्रतिष्ठित समाचार चैनल ‘डीडी न्यूज’ और ‘आकाशवाणी’ को 15 भाषाओं में हम अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। नेपाली भाषा के कई अखबार भी हमारे ग्राहक हैं।​ ​तमाम झंझावात के बावजूद मीडिया जगत में हम अडिग रहे हैं और यकीनन, आगे भी रहेंगे। खबर को पूरी प्रामाणिकता के साथ प्रस्तुत करना हमारा धर्म रहा है। पिछले 73 वर्षों हम अपने पत्रकारीय धर्म का पालन करते आ रहे हैं और आगे भी करेंगे। न्यूज एजेंसी की दुनिया में हमारी विश्वसनीयता का लोहा माना जाता है। पत्रकारीय मूल्यों के साथ-साथ लोकतंत्र को परिष्कृत करने में भी हमने यथासंभव अपनी भूमिका निभाई है। आपातकाल के दिनों में लोकतंत्र की रक्षा के लिए ​हिन्दुस्तान समाचार की जो भूमिका रही है, वह हमारा स्वर्णिम इतिहास है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते हिन्दुस्थान समाचार सत्ता प्रतिष्ठान का कोपभाजक बनता रहा है लेकिन, हमारा लक्ष्य ‘लोकतंत्र का परिष्कार और पुरस्कार’ रहा है। अन्य सेवाएं हिन्दुस्तान समाचार लेख, फीचर, फोटो सर्विस भी प्रदान करता है। आधुनिक प्रौद्योगिकी को ध्यान में रखते हुए हम न्यूज स्कैन की सेवा भी प्रदान कर रहे हैं। ​हिन्दुस्तान समाचार द्वारा वार्षिकी का भी प्रकाशन किया जाता रहा है। यह प्रतिवर्ष की महत्वपूर्ण जानकारी समेटते हुए इतिहास दृष्टि विकसित करने के लिए प्रतिष्ठित है। ‘नवोत्थान’ ​हिन्दुस्तान समाचार समूह की हिन्दी मासिक पत्रिका है। इस पत्रिका ने पाठकों के बीच अपनी स्वतंत्र और मजबूत पहचान बनाई है। इसके साथ-साथ ‘युगवार्ता’ (हिन्दी पाक्षिक), ‘नवोत्थान’ (हिन्दी व बांग्ला मासिक) का भी प्रकाशन किया जाता रहा है। भारतीय नववर्ष (चैत्र प्रतिपदा) के अवसर पर प्रतिवर्ष ​हिन्दुस्तान समाचार की तरफ से दैनन्दिनी का प्रकाशन किया जाता है, जिसमें भारतीय तिथि के साथ-साथ अंग्रेजी दिनांक भी होते हैं। भारतीय काल-क्रम पर आधारित यह दैनन्‍दिनी बहुपयोगी है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ ​हिन्दुस्तान समाचार का जालघर ​हिन्दुस्तान समाचार (यूनिकोडित) ​हिन्दुस्तान समाचार की नवोत्थान लेख सेवा ​हिन्दुस्तान समाचार एजेंसी के दिन लौटे श्रेणी:विश्व की प्रमुख समाचार संस्थाऐं