411 REFERENCE · Wikipedia
चाइनासैट2सी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चीन ने नए संचार उपग्रह चाइनासैट2सी का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है।
परिचय
चीन ने 4 नवंबर 2015 को एक नए संचार उपग्रह ‘चाइनासैट2सी’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। इस उपग्रह का इस्तेमाल चीन के रेडियो और टेलीविजन प्रसारण और ब्रॉडबैंड मल्टीमीडिया संचार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा।
चाइनासैट2सी उपग्रह को दक्षिणी पश्चिमी शिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से कक्षा में प्रक्षेपित किया गया। इस उपग्रह का प्रक्षेपण लॉन्ग मार्च-3बी वाहक रॉकेट के जरिए किया गया।
यह उपग्रह देश के रेडियो स्टेशनों, टीवी स्टेशनों, रेडियो प्रसारण केंद्रों और केबल नेटवर्कों के लिए रेडियो, टीवी प्रसारण एवं ब्रॉडबैंड सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इस उपग्रह को चाइना सेटेलाइट कम्यूनिकेशन्स कोपरेटिव लिमिटेड के स्वामित्व वाली चाइना अकेडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी ने विकसित किया। यह प्रक्षेपण लॉन्ग मार्च वाहक रॉकेट श्रृंखला का 216वां अभियान है। इस श्रृंखला को चाइना एयरोस्पेस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन ने विकसित किया।
सन्दर्भ
श्रेणी:उपग्रह