411 REFERENCE · Wikipedia
ज़रफ़शान शृंखला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|अन्ज़ोब दर्रे के पास ज़रफ़शान पर्वत
ज़रफ़शान पर्वत शृंखला (रूसी: Зеравшанский хребет, ज़ेरवशान्स्की ख़्रेबेत; अंग्रेज़ी: Zarafshan Range) मध्य एशिया में ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान की एक पर्वत शृंखला है जो पामीर-अलाय पर्वत मंडल का एक भाग है। यह ३७० किमी लम्बी शृंखला ज़रफ़शान नदी से दक्षिण में विस्तृत हैं और पूर्व-पश्चिम दिशा में ताजिकिस्तान के सुग़्द प्रान्त के दक्षिण हिस्से से गुज़रती है। ज़रफ़शान पर्वतों का सबसे ऊँचा पहाड़ ५,४८९ मीटर ऊँचा चिमतर्गा पर्वत (Чимтарга, Chimtarga) है।http://www.fany.ru/index.php?mod=gallery&page=mount_chimtarga Chimtarga peak 28 जून 2012 https://web.archive.org/web/20120208052912/http://www.fany.ru/index.php?mod=gallery&page=mount_chimtarga 8 फ़रवरी 2012 dead सुग़्द प्रान्त के पंजाकॅन्त शहर से आगे यह शृंखला उज़्बेकिस्तान में दाख़िल हो जाती है जहाँ इसके पहाड़ों की ऊँचाई १,५०० से २,००० मीटर तक कम होती जाती है। उज़्बेकिस्तान में ज़रफ़शान पर्वत समरक़न्द प्रान्त और सुरख़ानदरिया प्रान्त के बीच की प्रांतीय सरहद माने जाते हैं। यहाँ से आगे जाकर यह पहाड़ धीरे-धीरे समरक़न्द से दक्षिण-पश्चिम के रेगिस्तानी क्षेत्र में लुप्त हो जाते हैं।Atlas of the Soviet Republics of Central Asia, Moscow, 1988, in Russian.
इन्हें भी देखें
पामीर-अलाय
ज़रफ़शान नदी
सन्दर्भ
2
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान के पर्वत
श्रेणी:ताजिकिस्तान के पर्वत
श्रेणी:मध्य एशिया के पर्वत
श्रेणी:सुग़्द प्रान्त
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:ताजिकिस्तान की पर्वतमालाएँ