411 REFERENCE · Wikipedia
सर्वप्रथम मातृवंशी नारी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में सर्वप्रथम मातृवंशी नारी या माइटोकांड्रियल ईव उस अज्ञात नारी को कहते हैं जो आज के विश्व में मौजूद सारे नारियों ओर पुरुषों की निकटतम सांझी पूर्वजा थी। दुनिया में जितने भी मनुष्य मातृवंश समूह हैं वे सभी इसी सर्वप्रथम मातृवंशी नारी की संतति की उपशाखाएँ हैं। वैज्ञानिक अनुमान लगाते हैं के यह नारी अफ़्रीका के महाद्वीप पर आज से २००,००० साल पहले रहा करता थी। http://news.nationalgeographic.com/news/2002/12/1212_021213_journeyofman.html Documentary Redraws Humans' Family Tree 20 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20110427020944/http://news.nationalgeographic.com/news/2002/12/1212_021213_journeyofman.html 27 अप्रैल 2011 live यह ध्यान योग्य बात है के अनुसंधान से पता लगा है के आधुनिक मनुष्य जाती के पुरुषों के सर्वप्रथम पितृवंशी पुरुष (जो विश्व के सारे पुरुषों का निकटतम सांझा पूर्वज था) ने इस नारी से लगभग ५०,००० से ८०,००० साल बाद अपना जीवनकाल व्यतीत किया।Mitochondrial Eve and Y-chromosomal Adam https://web.archive.org/web/20130316081115/http://www.thegeneticgenealogist.com/2007/07/20/mitochondrial-eve-and-y-chromosomal-adam/ 16 मार्च 2013 The Genetic Genealogist
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में "सर्वप्रथम मातृवंशी नारी" को "माइटोकांड्रियल ईव" (mitochondrial Eve), "निकटतम सांझे पूर्वज" को "मोस्ट रीसॅन्ट कॉमन ऐन्सिस्टर" (most recent common ancestor), "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।
इन्हें भी देखें
निकटतम सांझा पूर्वज
मनुष्य मातृवंश समूह
वंश समूह
सन्दर्भ
श्रेणी:वंश समूह
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना