411 REFERENCE · Wikipedia
विकास स्वरुप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विकास स्वरूप VikasSwarup (cropped).jpg 180px विकास स्वरूप, 2007 1963 इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत लेखक, राजनयिक भारतीय पूर्व प्रवक्ता और संयुक्त सचिव, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार 18 April 2015 February 2017 सैय्यद अकबरुद्दीन नरेंद्र मोदी गोपाल बागले इलाहाबाद विश्वविद्यालय साहित्यिक यथार्थवाद, कथालेखन Q & A (2005)Six Suspects (2008)The Accidental Apprentice (2013) http://vikasswarup.net
अकेडेमी पुरस्कार (ऑस्कर पुरस्कार) में धूम मचाने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लेखक विकास स्वरूप भारतीय विदेश सेवा के १९८६ बैच के अधिकारी हैं। ब्रिटेन, अमरीका और तुर्की में काम कर चुके विकास स्वरूप वर्तमान में दक्षिण अफ़्रीका में भारतीय उप उच्चायुक्त हैं।
जीवन परिचय
विकास स्वरूप का जन्म इलाहाबाद में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा-दीक्षा इलाहाबाद के ब्वायज हाई स्कूल में हुई। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र और इतिहास विषयों के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
राजनयिक सेवा
लेखन कार्य
मूलत: इलाहाबाद के रहने वाले विकास स्वरूप ने २००३ में लंदन में अपनी पोस्टिंग के दौरान अपना उपन्यास 'क्यू एंड ए (उपन्यास)' लिखा था। उस वक्त हिंदुस्तान में कौन बनेगा करोड़पति की बेहद चर्चा थी और उन्होंने महज दो महीने के भीतर अपने उपन्यास को पूरा कर लिया। स्वरूप के इस पहले ही उपन्यास 'क्यू एंड ए' का दुनिया की ३६ भाषाओं में अनुवाद हुआ। बीबीसी ने इस पर एक रेडियो ड्रामा भी बनाया था।http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/story/2008/10/081029_slumdog_millionare.shtml संग्रहीत प्रति 28 फ़रवरी 2009 https://web.archive.org/web/20090224164101/http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/story/2008/10/081029_slumdog_millionare.shtml 24 फ़रवरी 2009 live
विकास का दूसरा उपन्यास 'सिक्स सस्पेक्ट्स' पिछले साल प्रकाशित हो चुका है। बीबीसी इस उपन्यास पर भी फिल्म बना रही है। फिलहाल वे अपनी तीसरी किताब पर काम कर रहे हैं लेकिन इसकी पृष्ठभूमि में भारत नहीं होगा।http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/story/2008/10/081029_slumdog_millionare.shtml संग्रहीत प्रति 28 फ़रवरी 2009 https://web.archive.org/web/20090224164101/http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/story/2008/10/081029_slumdog_millionare.shtml 24 फ़रवरी 2009 live
उनके उपन्यास 'क्यू एंड ए एक काफी चर्चित किताब रही है और फिल्म बनने से पहले ही उसे काफी सराहना मिल चुकी थी। बाद में किताब का शीर्षक बदलकर 'स्लमडॉग मिलियनेयर' कर दिया गया और किताब के कवर पर फ़िल्म की तस्वीर भी लगा दी गई। विकास अपनी किताब का शीर्षक बदले जाने से खुश नहीं हैं और यह बात उन्होंने सार्वजनिक रूप से भी कही है।
सम्मान
बाह्य कडि़यां
ऑस्कर में स्लमडॉग मिलियनेयर की गूंज
सन्दर्भ
३
श्रेणी:भारतीय राजनयिक
श्रेणी:भारतीय लेखक
श्रेणी:प्रयागराज के लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1963 में जन्मे लोग