411 REFERENCE · Wikipedia
चितराल जैन स्थापत्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चितराल जैन स्थापत्य Chitharal Jain Templeசிதறால் மலைக் கோவில் जैन धर्म Chitharal jain temple1.jpg चितराल जैन स्थापत्य India Tamil Nadu तमिल नाडु में स्थान 8.3279 N 77.2433 E region:IN inline,title चितराल गाँव मारताण्डम कन्याकुमारी ज़िला तमिल नाडु 2 तीर्थंकर प्रथम शताब्दी ईसापूर्व छठी शताब्दी ईसवी
चितराल जैन स्थापत्य (Chitharal Jain Monuments), जिन्हें चितराल मलई कोविल (Chitharal Malai Kovil) अर्थात "चितराल पहाड़ी मंदिर", चितराल गुफा मंदिर (Chitharal Cave Temple) और चितराल भगवती मंदिर (Chitharal Bhagwathi Temple) भी कहा जाता है, भारत के तमिल नाडु राज्य में चितराल (Chitharal) गाँव में स्थित हैं। यहाँ स्थित पहाड़ियों को चोक्कनतूंगी पहाड़ियाँ कहा जाता है और यह स्थापत्य उनमें से एक, तिरुचनट्टू मलई (Thiruchanattu Malai), पहाड़ी पर स्थित हैं।Anon (2005). Tourist Guide to South India. Sura Books. pp. 128–129.Rangarajan, H; Kamalakar, G; Reddy, AKVS; Venkatachalam, K (2001). Jainism: Art, Architecture, Literature & Philosophy. Sharada. p. 43.Nagarajan Saraswathy On the southern tip of India, a village steeped in the past The Hindu 17 November 2011 http://www.thehindu.com/features/metroplus/travel/on-the-southern-tip-of-india-a-village-steeped-in-the-past/article2636325.ece 23 March 2017
विवरण
यह एक प्राकृतिक गुफा है, जिसमें दीवारो व चट्टानों को तराशकर उच्चावच प्रतिमाएँ और मूर्तियाँ बनाई गई हैं। कई जैन धर्म के तीर्थंकरों की हैं। इसमें कई फनों वाले नाग से रक्षित पार्श्वनाथ और पद्मावती और एक यक्ष के उच्चावच हैं। अर्ध-पद्मासन में बैठे कई तीर्थंकरों की प्रतिमाएँ हैं। केन्द्रीय स्थान में भगवान महावीर की आकृति है, जिनके ऊपर एक वृक्ष और आसपास कई सेवक हैं। अम्बिका और उड़ते हुए विद्याधरों की आकृतियाँ हैं, जिनके नीचे तमिल लिपि में किसी दान देने वाले का नाम है। 13वीं शताब्दी में इसमें हिन्दू तत्व भी सम्मिलित करे गए और इसे भगवती का मंदिर भी बनाया गया। केन्द्रीय मंदिर का गोपुरम (शिखर) समभवत: बिजली गिरने के कारण नष्ट हो चुका है।Jaina Iconography Abhinav Publications Shah, Umakant P 1987 251
इन्हें भी देखें
कन्याकुमारी ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:कन्याकुमारी ज़िला
श्रेणी:तमिल नाडु की गुफाएँ
श्रेणी:तमिल नाडु में जैन मंदिर
श्रेणी:जैन तक्षित-शिला वास्तुकला
श्रेणी:कन्याकुमारी ज़िले में हिन्दू मंदिर