411 REFERENCE · Wikipedia
लूज मरीना जुलुआगा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लूज मरीना जुलुआगा Luz Marina Zuluaga poses for Max Factor of Hollywood.jpg 1958 में ज़ुलुआगा मिस काल्डास 1957 मिस कोलंबिया 1958 मिस यूनीवर्स 1958 मिस कोलंबिया 1957 (प्रथम रनर-अप) मिस कोलंबिया 1958 (विजेता)ज़ुलुगा मूल रूप से प्रथम रनर-अप थीं, लेकिन मूल खिताब धारक डोरिस गिल सांतामारिया को विवाहित होने के कारण इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया, जिसके बाद वह मिस कोलंबिया बन गईं। मिस यूनिवर्स 1958 (विजेता) लूज मरीना जुलुआगा जुलुआगा 1938 10 31 मनिज़लेस, काल्डास, कोलंबिया 2015 12 2 1938 10 31 मनिज़लेस, कोलंबिया 5 फीट 4 इंचNew Miss Universe Is Looking for Husband, Not Movie Glamour Lakeland Ledger 1958-07-27 https://news.google.com/newspapers?id=GoEwAAAAIBAJ&sjid=I_oDAAAAIBAJ&pg=7335,2541244&dq 2019-04-19 गहरे भूरे रंग हल्का भूरा
लूज़ मरीना जुलुआगा जुलुआगा (es suˈlwaɣa; जन्म: 31 अक्टूबर 1938 – निधन: 2 दिसंबर 2015) एक कोलंबियाई सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता थीं जिन्होंने मिस यूनीवर्स 1958 का खिताब जीता था। वे पॉलिना वेगा के मिस यूनीवर्स 2014 बनने तक मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली कोलंबिया की एकमात्र महिला थीं।
जीवनी
जुलुआगा का जन्म मनीसालेस, कोलंबिया (कालदास विभाग) में हुआ था और वह वहीं पली-बढ़ीं। उन्होंने मिस कालदास प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया और 1957 में वह विजेता बनीं। इसके बाद जुलुआगा ने मिस कोलंबिया प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू की और मिस कोलंबिया का खिताब जीतने की उम्मीद लेकर कार्ताजेना पहुंचीं। पेरेरा शहर कालदास विभाग का ही हिस्सा था, बाद में 1966 में रिसाराल्डा को अलग विभाग बना दिया गया, जो उनके चयन के कुछ साल बाद हुआ। उन्होंने मिस पेरेरा, मिस कालदास, मिस कोलंबिया विर्रेइना (फर्स्ट रनर-अप), फिर मिस कोलंबिया — विजेता और आखिर में मिस यूनिवर्स के खिताब जीते।
मिस कोलंबिया 1957
जुलुआगा पहले रनर-अप के रूप में चुनी गई थीं, लेकिन प्रतियोगिता से पहले ही विजेता डोरिस गिल सांतामारिया ने शादी कर ली थी। मिस यूनिवर्स के नियमों के अनुसार कोई भी प्रतिभागी अंतिम प्रतियोगिता से पहले विवाहित नहीं हो सकती, इसलिए सांतामारिया को अपना खिताब छोड़ना पड़ा और इसके चलते जुलुआगा स्वचालित रूप से मिस कोलंबिया बन गईं।
मिस यूनीवर्स 1958
यह प्रतियोगिता 25 जुलाई 1958 को लॉन्ग बीच, कैलिफ़ोर्निया में आयोजित हुई थी।May 1974 Encuentro di dos Miss Universo https://archive.org/details/BNA-DIG-AMISTAD-1974-05 Revista Amistad pap Aruba 3 9 जब ज़ुलुआगा को नई मिस यूनिवर्स घोषित किया गया तो उस समय कोलंबिया के एकमात्र टेलीविज़न स्टेशन और अधिकांश रेडियो स्टेशनों (लगभग 73) ने अपना नियमित प्रसारण रोक दिया और इस बड़ी खबर को तुरंत प्रसारित किया। प्रतियोगिता में जो ईवनिंग गाउन उन्होंने पहना था, वह कोलंबियाई डिज़ाइनर ऑरा लियोनोर ट्रोया डे सांचेज़ ने विशेष रूप से उनके लिए डिज़ाइन और तैयार किया था, जो कई मिस कोलंबिया सहित कई सितारों के लिए डिज़ाइनर रह चुकी थीं।
ज़ुलुआगा तुरंत अपने देश वापस नहीं लौट सकीं। मिस यूनिवर्स संगठन के कर्मचारियों को उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता थी क्योंकि उस समय कोलंबिया अत्यंत राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा था। जब आखिरकार वो वापस लौटीं तो उनका स्वागत एल डोराडो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (बोगोटा) और मनीसालेस हवाई अड्डे — दोनों जगह भारी भीड़ ने किया।
उस समय तक मनीसालेस के नागरिकों ने ज़ुलुआगा को ऐसे स्वीकार कर लिया था जैसे वह वहीं की मूल निवासी हों। जब लोगों को पता चला कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तो कई नागरिकों ने चंदा इकट्ठा किया, जिससे ज़ुलुआगा और उनके परिवार के लिए एक बेहतर घर बनाया गया।
उपाधि के बाद का जीवन
कई वर्षों तक सुर्खियों से दूर रहने के बाद ज़ुलुआगा ने फिर से सुर्खियाँ बटोरीं, जब उन्होंने एक चिकित्सक से विवाह किया और संयुक्त राज्य अमेरिका चली गईं। 1966 में वह मनीसालेस लौट आई और नगर परिषद से जुड़ गईं साथ ही राज्य के पर्यटन संस्थान से भी, जिसकी वह बाद में निदेशक बनीं।
जुलुआगा के तीन बेटे और एक बेटी थीं। उनका निधन 2 दिसंबर 2015 को मनीसालेस स्थित अपने घर में 77 वर्ष की उम्र में हुआ।http://latino.foxnews.com/latino/lifestyle/2015/12/02/first-colombian-miss-universe-luz-marina-zuluaga-has-died/ First Colombian Miss universe Luz Marina Zuluaga has died. — Lifestyle Fox News Fox News 2017-03-19 en-US
टिप्पणी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Colombia.com es
पेरू ग्लैडिस जेंडर मिस यूनिवर्स 1958 जापान अकीको कोजिमा
डोरिस गिल सांतामारिया(इस्तीफा दिया) मिस कोलंबिया 1957 स्टेला मार्केज़
श्रेणी:1938 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०१५ में निधन
श्रेणी:विश्व सुन्दरी श्रेणी:सुन्दरता प्रतियोगिता श्रेणी:मिस यूनीवर्स श्रेणी:अंतर्राष्ट्रीय सुन्दरता प्रतियोगिता श्रेणी:विश्व सुन्दरी विजेता श्रेणी:मिस यूनिवर्स विजेता