Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बर्नारडो बर्टोलूची

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बर्नारडो बर्टोलूची Bernardo Bertolucci.jpg साल 2011 में बर्टोलूची 1941 3 16 y पारमा, एमिलिया-रोमाग्ना, इटली 2018 11 26 1940 3 16 1962–2018 फिल्म निर्देशक पटकथा लेखक अत्तीलियो बर्टोलूची (1911–2000) निनेता गिवाोवानर्दी (1912–2005) yes Bernardo Bertolucci bbc radio4 front row 29 04 2013.flac बर्नारडो बर्टोलूची की आवाज speech बीबीसी के कार्यक्रम से फ्रंट रो, 29 अप्रैल 2013 Bernardo Bertolucci Front Row Front Row (radio) http://www.bbc.co.uk/programmes/b01s483g July 26, 2017 BBC Radio 4 April 29, 2013 https://web.archive.org/web/20181112182453/https://www.bbc.co.uk/programmes/b01s483g 12 नवंबर 2018 live बर्नारडो बर्टोलूची (इतालवी: [berˈnardo bertoˈluttʃi]; 16 मार्च 1941 - 26 नवम्बर 2018) एक इतालवी फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। उनकी प्रमुख फिल्में हैं - द कंफर्मिस्ट, लास्ट टैंगो इन पेरिस, द लास्ट इंपरर, द सेल्टरिंग स्काई, स्टीलिंग ब्यूटी, द ड्रीमर्स और लिटिल बुद्धा। सन् 2011 में फिल्म निर्माण में उनके योगदान को देखते हुए कान्स फिल्म समारोह में उन्हें पाम दी ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चर्चित पटकथा लेखिका क्लारा पेप्लो उनकी पत्नी हैं।Bernardo Bertolucci to receive Palme d'Or honour http://www.bbc.co.uk/news/entertainment-arts-13041286 BBC News BBC July 26, 2017 BBC News April 11, 2011 https://web.archive.org/web/20110412034710/http://www.bbc.co.uk/news/entertainment-arts-13041286 12 अप्रैल 2011 liveWilliams Philip The Triumph of Clare Peploe http://www.moviemaker.com/archives/moviemaking/directing/articles-directing/the-triumph-of-clare-peploe/ July 26, 2017 Movie Maker February 3, 2007 https://web.archive.org/web/20170730150949/http://www.moviemaker.com/archives/moviemaking/directing/articles-directing/the-triumph-of-clare-peploe/ 30 जुलाई 2017 dead जीवन परिचय बर्नारडो बर्टोलूची का जन्म इटली के एमिलिया रोमाग्ना प्रांत के पारमा शहर में हुआ था। उनके पिता एक कवि, इतिहासकार और फिल्म समीक्षक थे। एक सुसंस्कृत परिवार में लालन-पालन का असर ये हुआ कि बर्टोलूची ने मात्र 15 वर्ष की आयु में लेखन कार्य शुरू कर दिया। बर्टोलूची के पिता ने मशहूर इतालवी फिल्मकार पियरे पाओलो पसोलिनी के पहले उपन्यास के प्रकाशन में मदद की थी जिसके बदले में पसोलिनी ने बर्टोलूची को अपनी फिल्म अकातोन में अपना वरिष्ठ सहायक निर्देशक के रूप में काम करने का मौका दिया। फिल्म निर्माण बर्टोलूची अपने पिता की तरह एक कवि और लेखक बनना चाहते थे। उन्होने रोम विश्वविद्यालय के आधुनिक साहित्य विभाग में दाखिला ले लिया लेकिन इसी बीच बर्टोलूची को पसोलिनी की फिल्म में बतौर सहायक निर्देशक कार्य करने का मौका मिल गया जिसके बाद बर्टोलूची ने स्नातक की शिक्षा अधूरी छोड़ दी। बर्टोलूची ने 1962 में मात्र 22 साल की आयु में अपनी पहली फीचर फिल्म का निर्देशन किया। सन् 1972 में बर्टोलूची की फिल्म द लास्ट टैंगो इन पेरिस से एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस फिल्म में मर्लेन ब्रांडो और मारिया शिन्डर ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म के एक रेप सीन को लेकर बर्टोलूची पर तमाम आरोप लगे, मुकदमे हुए और सजा भी हुई। 1976 में बर्टोलूची ने 1900 नाम से एक फिल्म का निर्माण किया और भव्य शैली में फिल्म निर्माण की एक नई शैली को जन्म दिया। लेकिन बर्टोलूची को असली प्रसिद्धी मिली फिल्म लास्ट इंपरर से। इस फिल्म में चीन के आखिरी बादशाह असिन ग्योरो पुई का जीवन वृत्तांत फिल्माया गया है। बर्टोलूची को इस फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिला। सम्मान 1971: सरर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए नेशनल सोसायटी ऑफ फिल्म क्रिटीक अवॉर्ड 1973: नास्त्रो दे अर्जेंटो के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार 1987: सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए ऑस्कर पुरस्कार 1987: सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए ऑस्कर सम्मान 1987: गोल्डन ग्लोेब सम्मान 1987: डेविड डी दोन्तेलो सम्मान 2007: वेनिस फिल्म समारोह में गोल्डन लॉयन पुरस्कार 2011: कान्स फिल्म समारोह में पाम दी ओर सम्मान सन्दर्भ श्रेणी:पटकथा लेखक श्रेणी:फ़िल्म निर्देशक श्रेणी:1941 में जन्मे लोग श्रेणी:इटली के लोग श्रेणी:जीवित लोग