Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फुलाव घटक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

खाना पकाने में, एक फुलाव घटक या सिर्फ फुलावट एक ऐसा पदार्थ होता है जिसे आटे में या किसी घोल में मिलाया जाता है ताकि वह अपनी झाग बनाने की प्रक्रिया (गैस बुलबुले) के कारण मिश्रण को हल्का और मुलायम बना दे। आटे या घोल को बिना कोई फुलाव घटक मिलाए भी मुलायम बनाया जा सकता है जिसके लिए उसे अधिक समय तक गूंधना या फेंटना पड़ता है ताकि हवा आटे के कणों के बीच फंस कर रह जाये और उसे हल्का और मुलायम बना दे। फुलाव घटक जैविक या कृत्रिम रासायनिक यौगिक हो सकते हैं। फुलाव घटकों द्वारा उत्पादित गैस अक्सर कार्बन डाइऑक्साइड होती है पर किसी किसी मामले में यह हाइड्रोजन भी हो सकती है। सन्दर्भ श्रेणी:खाद्य प्रसंस्करण में किण्वन