411 REFERENCE · Wikipedia
इनसैट-3सी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इनसैट-3सीINSAT 3C Insat3c.gif संचार उपग्रहमौसम उपग्रह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इनसैट 3सी 2002-002A आई-2के 2750 kg lb 2.765 kilowatts 23 जनवरी 2002, 23:46:57 यु.टी.सी एरियन 4 ईएलए-3, गुयाना स्पेस सेंटर एरियानस्पेस भूकेंद्रीय कक्षा भूस्थिर कक्षा 4 डिग्री 24 घंटे 74° पूर्व (0 +74 inline,title) gee
इनसैट-3सी (INSAT-3C) एक बहुउद्देशीय उपग्रह है जिसे इसरो द्वारा निर्मित किया गया था और जनवरी 2002 में एरियनस्पेस द्वारा लॉन्च किया गया था। इनसैट-3सी इनसैट-3 श्रृंखला का दूसरा उपग्रह है। सभी ट्रांसपोंडर भारत में कवरेज प्रदान करते हैं इनसैट-3सी कर्नाटक के हसन में स्थित मास्टर कंट्रोल सुविधा से नियंत्रित होता है। यह भारत और पड़ोसी देशों के लिए आवाज, वीडियो और डिजिटल डाटा सेवाएं प्रदान करेगा।
लॉन्च
इनसैट-3सी एरियन 4 प्रक्षेपण वाहन पर एरियानस्पेस द्वारा भारतीय समयानुसार सुबह 5:17 बजे दक्षिण अमेरिका के फ्रेंच गयाना से लॉन्च किया गया था। इनसैट-3सी को लाँच के 21 मिनट बाद भू-तुल्यकालिक स्थानांतरण कक्षा में छोड़ा गया। जिसमें 570 किमी की क्षैतिज दूरी और 35,920 किलोमीटर की एपोजी दूरी और भूमध्य रेखा के सापेक्ष 4 डिग्री का झुकाव था। इनसैट-3सी के 4 युक्तिचालन के बाद 1 फरवरी, 2002 को इसे अपने अंतिम तीन अक्ष स्थिर मोड में डाल दिया गया था।
पेलोड
इन्सैट-3 सी, फिक्स्ड सैटेलाइट सर्विसेज (एफएसएस) ट्रांसपोंडर, ब्रॉडकास्ट सैटेलाइट सर्विसेज (बीएसएस) ट्रांसपोंडर और मोबाइल सैटेलाइट सर्विसेज (एमएसएस) ट्रांसपोंडर लेकर गया था। इनसैट-2डीटी और इनसैट-2सी अपने जीवन के अंत तक पहुंच रहे थे। इसलिए इस उपग्रह को लाँच करना जरूरी था ताकि इन्सैट प्रणाली की क्षमता में कमी न आए।
24 सामान्य सी-बैंड ट्रांसपोंडर जो 37 डीबीडब्ल्यू के ईआईआरपी प्रदान करते हैं
24 विस्तारित सी-बैंड ट्रांसपोंडर 37 डीबीडब्ल्यू के साथ
2 एस बैंड ट्रांसपोंडर
1 एमएसएस ट्रांसपोंडर
इन्हें भी देखें
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली (इनसैट)
इनसैट-4ई
इनसैट -3डी
इनसैट-3डीआर
सन्दर्भ
http://www.isro.org/satellites/insat-3c.aspx संग्रहीत प्रति 3 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20141016023425/http://www.isro.org/satellites/insat-3c.aspx 16 अक्तूबर 2014 dead
http://space.skyrocket.de/doc_sdat/insat-3c.htm संग्रहीत प्रति 3 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171003124831/http://space.skyrocket.de/doc_sdat/insat-3c.htm 3 अक्तूबर 2017 dead
http://www.tracksat.com/satellite165.html संग्रहीत प्रति 3 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171009075625/http://www.tracksat.com/satellite165.html 9 अक्तूबर 2017 dead
http://www.sathint.com/insat-3c संग्रहीत प्रति 3 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171003124929/http://www.sathint.com/insat-3c 3 अक्तूबर 2017 dead
http://www.lyngsat.com/in3c.html संग्रहीत प्रति 3 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20161210114626/http://www.lyngsat.com/in3c.html 10 दिसंबर 2016 dead
http://goliath.ecnext.com/coms2/gi_0199-1320742/INDIA-SET-TO-LAUNCH-INSAT.html संग्रहीत प्रति 3 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20110615080657/http://goliath.ecnext.com/coms2/gi_0199-1320742/INDIA-SET-TO-LAUNCH-INSAT.html 15 जून 2011 live
बाहरी कड़ियाँ
इसरो की वेबसाइट
इसरो के वाणिज्यिक हाथ
अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार
श्रेणी:भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम
श्रेणी:इनसैट