411 REFERENCE · Wikipedia
गेक्रक्स तारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|त्रिशंकु तारामंडल के इस चित्र में गेक्रक्स सब से ऊपर का रोशन तारा है
गेक्रक्स, जिसका बायर नाम "गामा क्रूसिस" (γ Crucis या γ Cru) है, त्रिशंकु तारामंडल का से स्थित एक लाल दानव तारा है।The rough guide to the universe John Scalzi Rough Guides, 2003 9781858289397 http://books.google.com/books?id=q2rSR_pRtYMC यह पृथ्वी से दिखने वाले सब से रोशन तारों में गिना जाता है। यह पृथ्वी से लगभग ८८ प्रकाश वर्ष की दूरी पर हैं और पृथ्वी का सब से समीपी लाल दानव तारा है। इसका गहरा लाल-नारंगी रंग खगोलशास्त्रियों में प्रसिद्ध है। गेक्रक्स वास्तव में एक द्वितारा है जो पृथ्वी से एक तारे जैसा प्रतीत होता है। मुख्य लाल दानव तारे का एक सफ़ेद बौना साथी तारा भी है।Knack Night Sky: Decoding the Solar System, from Constellations to Black Holes Nicholas J. Nigro Globe Pequot, 2010 9781599219554 http://books.google.com/books?id=iwim2lHciHAC ... Gacrux is also a binary star, believed to have a white dwarf companion close by ...
विवरण
गेक्रक्स के मुख्य लाल दानव तारे की चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज की चमक से १,५०० गुना ज़्यादा है और इसका सतही तापमान ३,४०० कैल्विन है। इसका द्रव्यमान सूरज के द्रव्यमान का ३ गुना है और इसका व्यास (डायामीटर) सूरज के व्यास का ११३ गुना है। यह मुख्य तारा M4 III श्रेणी का तारा है।
सांस्कृतिक महत्त्व
ऑस्ट्रेलिया, न्यू ज़ीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के ध्वजों पर त्रिशंकु तारामंडल का चित्रण है, जिसपर पाँच तारे दर्शाए जाते हैं। इनमें से एक तारा गेक्रक्स है। ब्राज़ील में गेक्रक्स को बाहिया (Bahia) राज्य का प्रतीक माना जाता है और उस राष्ट्र के झंडे पर २६ तारे दर्शाए जाते हैं जिनमें से एक गेक्रक्स है।
इन्हें भी देखें
त्रिशंकु तारामंडल
सबसे रोशन तारों की सूची
लाल दानव तारा
सफ़ेद बौना
द्वितारा
सन्दर्भ
श्रेणी:ऍम-प्रकार दानव तारे
श्रेणी:दानव तारे
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:त्रिशंकु तारामंडल
श्रेणी:अर्धनियमित परिवर्ती तारा