Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

२०२३ जयपुर एक्सप्रेस हत्याकाण्ड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

२०२३ जयपुर एक्सप्रेस हत्याकाण्ड पालघर, महाराष्ट्र, भारत ३१ जुलाई २०२३ प्रातः ५:०० बजे (२३:३० जी॰एम॰टी॰) भारतीय मानक समय सामूहिक गोलीबारी, सामूहिक हत्या, घृणा‑आधारित अपराध en Hate crime, नरसंहार, आतङ्कवादी आक्रमण ४ चेतन सिंह३१ जुलाई २०२३ को प्रातः लगभग ५ बजे मुम्बई सेन्ट्रल–जयपुर सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस (१२९५६) में, जो उस समय जयपुर से मुम्बई की ओर गतिमान थी, रेलवे सुरक्षा बल (आर॰पी॰एफ़) के एक सिपाही चेतन सिंह (आयु ३३ वर्ष) ने अपनी सेवा‑अस्त्र से गोली चलायी, जिसके परिणामस्वरूप चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी, जिनमें एक सहायक उपनिरीक्षक (ए॰एस॰आई॰) भी सम्मिलित थे।https://news.abplive.com/videos/news/india-maharashtra-news-firing-in-jaipur-express-train-4-men-died-1619587 Maharashtra News | Firing In Jaipur Express Train, 4 Men Died 2023-01-08 News.abplive.com 2023-08-02 यह घटना महाराष्ट्र राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित पालघर नगर के समीप घटी, जो रेलमार्ग द्वारा मुम्बई से लगभग दो घण्टे की दूरी पर है।https://www.aljazeera.com/news/2023/7/31/indian-guard-kills-colleague-and-three-passengers-on-train-then-hails-modi Indian guard kills colleague and three passengers on train, then hails Modi | Islamophobia News Al Jazeera 2023-08-02 घटना वृत्तान्तों के अनुसार, सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपनी सेवा‑राइफ़ल से बारह गोलियाँ दागीं, जिनसे उनके सहकर्मी तथा एक यात्री की मृत्यु हो गयी। इसके उपरान्त यह भी बताया गया कि अभियुक्त ने दो अन्य डिब्बों में जाकर और भी हत्याएँ कीं।https://www.aljazeera.com/news/2023/7/31/indian-guard-kills-colleague-and-three-passengers-on-train-then-hails-modi Indian guard kills colleague and three passengers on train, then hails Modi | Islamophobia News Al Jazeera 2023-08-02 मृतकों की पहचान इस प्रकार की गयी, आर॰पी॰एफ़ ए॰एस॰आई॰ टीका राम मीणा (आयु ५७ वर्ष), अब्दुल क़ादिर (आयु ६४ वर्ष), असगर अब्बास अली (आयु ४८ वर्ष) तथा सैयद सैफ़ुल्लाह। तीन यात्री मुस्लिम धर्मावलम्बी बताए गए, जबकि राम मीणा हिन्दू धर्मावलम्बी थे।https://www.aljazeera.com/news/2023/8/1/deadly-train-shooting-in-india-what-to-know Deadly train shooting in India: What to know | News 2023-01-08 Al Jazeera 2023-08-02 जाँच के समय यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि आर॰पी॰एफ़ के सिपाही चेतन सिंह चौधरी ने एक बुर्क़ा‑धारी मुस्लिम महिला यात्री को बन्दूक़ की नोक पर धमकाते हुए “जय माता दी” कहने के लिए विवश किया। यह घटना ३१ जुलाई को जयपुर–मुम्बई सेन्ट्रल सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस में ही हुई।https://www.firstpost.com/india/railway-cop-who-shot-4-people-on-jaipur-mumbai-train-sent-for-mental-health-check-up-over-killings-12946032.html Railway cop who shot 4 people on Jaipur-Mumbai train, sent for mental health check-up over killings Firstposthttps://news.abplive.com/videos/news/india-maharashtra-news-firing-in-jaipur-express-train-4-men-died-1619587 Maharashtra News | Firing In Jaipur Express Train, 4 Men Died 2023-01-08 News.abplive.com 2023-08-02https://news.abplive.com/videos/news/india-maharashtra-news-firing-in-jaipur-express-train-4-men-died-1619587 Maharashtra News | Firing In Jaipur Express Train, 4 Men Died 2023-01-08 News.abplive.com 2023-08-02 परिणाम घटना के उपरान्त सिंह को पुलिस ने उस समय गिरफ़्तार किया जब उन्होंने रेलगाड़ी का आपातकालीन अलार्म सक्रिय कर दिया और घटनास्थल से भागने का प्रयास किया। प्रभागीय रेल प्रबन्धक नीरज कुमार ने माध्यमों को सूचित किया कि प्रभावित परिवारों से सम्पर्क स्थापित करने के प्रयास चल रहे हैं तथा परिजनों को अनुग्रह‑राशि प्रदान की जाएगी।https://www.firstpost.com/india/railway-cop-who-shot-4-people-on-jaipur-mumbai-train-sent-for-mental-health-check-up-over-killings-12946032.html Railway cop who shot 4 people on Jaipur-Mumbai train, sent for mental health check-up over killings Firstpost प्रतिक्रियाएँ गोलीबारी की इस घटना के पश्चात् सामाजिक माध्यमों पर एक चलचित्र प्रसारित हुआ। उस चलचित्र में सिंह राइफ़ल हाथ में लिए, रक्त‑रंजित दाढ़ी वाले मृत व्यक्ति के समीप खड़े दिखाई देते हैं। चलचित्र में वह व्यक्ति यह कथन करता हुआ सुनाई देता है, “इनको पाकिस्तान से चलाया जा रहा था, और हमारा माध्यम इन्हें प्रसारण प्रदान कर रहा है।। सब जानते हैं। किन्तु मैं कह रहा हूँ, यदि हिन्दुस्तान में जीना है और मतदान देना है, तो केवल दो नाम हैं—मोदी और योगी।”https://www.aljazeera.com/news/2023/8/1/deadly-train-shooting-in-india-what-to-know Deadly train shooting in India: What to know | News 2023-01-08 Al Jazeera 2023-08-02 असदुद्दीन ओवैसी तथा श्रीनिवास बी॰वी॰ ने इस चलचित्र को साझा करते हुए इस घटना को “घृणा‑आधारित अपराध” बताया।https://www.firstpost.com/india/railway-cop-who-shot-4-people-on-jaipur-mumbai-train-sent-for-mental-health-check-up-over-killings-12946032.html Railway cop who shot 4 people on Jaipur-Mumbai train, sent for mental health check-up over killings Firstpost सन्दर्भ श्रेणी:पालघर ज़िला