411 REFERENCE · Wikipedia
चटनी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चटनी Chutneykarnataka.jpg बंगलुरु की विभिन्न चटनियाँ चम्मन्ती, सटनी, उपसेचनम्, तुवयल, पछडी, अचार भारतीय उपमहाद्वीप दक्षिण एशिया, करेबियन देश, अफ्रीका के कुछ भागों में, फीजी भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, फिजी, गुयाना, जमैका, मारिसस, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, त्रिनिदाद, सूरीनाम, युनाइटेड किंगडम सब्जियाँ, फल, नमक, मसाले, जड़ी-बूटियाँ
thumb|upright|दक्षिण भारतीय शैली की चटनीthumb|upright|मुख्य भोजन के साथ ली जाने वाली विभिन्न प्रकार की चटनियाँ
अंगूठाकार|असमीया ड्राई फिश चटनी
चटनी, भारतीय उपमहाद्वीप में खाये जाने वाले प्रमुख व्यंजनों में से एक है। सामान्य बोलचाल में चटनी या खिचड़ी शब्द का प्रयोग वैसी चीजों के लिये किया जाता है जिसमें आनुपातिक मात्रा का कोई विशेष खयाल नहीं रखा जाता।
चटनी मूल रूप से भारत का सौस है जो मूल रूप से हरी मिर्च और नमक से बनी होती है और इसके अतिरिक्त इसमें खुली प्रयोग की छूट ली जा सकती है। ज्यादातर चटनियों के बनाने में हरी मिर्च और नमक के अलावा अपने पसंद की किसी भी खास सब्ज़ी को चुना जा सकता है। ज्यादातर सब्ज़ियों की चटनियाँ यूँ तो कच्ची सब्ज़ी को सिल-बट्टे पर पीसकर या ब्लेंडर में ब्लेंड कर के बनायी जा सकती हैं लेकिन किसी किसी फलों की चटनी बनाते समय उन्हें पकाने की जरूरत पड़ सकती है।
कुछ लोकप्रिय चटनियों में ये चटनियाँ शामिल हैं:-
नारियल की चटनी
प्याज की चटनी
इमली की चटनी
टमाटर की चटनी
धनिये की चटनी
पुदीने की चटनी
आम की चटनी
लहसुन की चटनी
मिर्च की चटनी
चटनी बनाते समय जिन मुख्य मसालों का इस्तेमाल किया जाता है उनमें नमक, अदरख सौंफ, हींग, जीरा इत्यादि प्रमुख हैं।
अपने मूल स्थान (भारत) तथा पड़ोसी देशों में चटनी को खाने से पहले ताज़ा तैयार किया जाता है जो आसानी से उपलब्ध या मौसमी चीजों से तुरत फुरत तैयार की जाती है। अमरीका और यूरोप के देशों में चटनी को मुख्य रूप से चटनी को फ्रोजेन रखकर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाता है।
अंगूठाकार|बंगाल ग्राम चटनी
इन्हें भी देखें
सॉस
चटनी संगीत
विभिन्न प्रकार की चटनियाँ
बाहरी कड़ियाँ
चटपटी चटनियाँ (अभिव्यक्ति पत्रिका)
टमाटर की मीठी चटनी (जागरण)
नारियल की चटनी (निशा मधुलिका)
Chutney
संदर्भ
श्रेणी:चटनी
श्रेणी:हिन्दू खाना
श्रेणी:फ़िजियाई खाना
श्रेणी:श्रीलंकाई खाना
श्रेणी:त्रिनिदाद और टोबैगो का खाना