Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विश्व हिंदी न्यास समिति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विश्व हिंदी न्यास समिति (World Hindi Foundation, Inc) का मुख्यालय न्यू यार्क में है। समिति की ओर से प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका “हिंदी जगत” देश-विदेश को जोड़ने का काम कर रही है। इस कार्य में जापान से श्री सुरेश ऋतुपर्ण जुड़े हुए हैं। न्यास की शाखाएँ न्यू जर्सी (New Jersey), इलिनोइस (Illinois) और कैलिफ़ोर्निया में हैं। उल्लेखनीय गतिविधियाँ/ उपलब्धियाँ/ प्रतिभागिता हिंदी नाटक प्रस्तुति का आयोजन। उत्तरी अमेरिका के मुख्य व प्रसिद्ध कवियों द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन। उद्देश्य न्यास के निम्न उद्देश्य हैं: (१) हिंदी भाषा के विषय में वैश्विक जागरूकता उत्पन्न करना, (२) ज्ञान के सभी शाखाओं में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना, (३) भारतीय सामुदायिक केंद्रों, क्षेत्रीय हाई स्कूलों और कॉलेजों में हिंदी कक्षाओं की स्थापना करना, (४) विश्वविद्यालय स्तर पर हिंदी को बढ़ावा देना, (५) हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा बनाने की दिशा में काम करना, (६) भारतीय साहित्यिक विद्वानों की कृतियों का प्रसार करना और (७) व्यक्तियों तथा संस्थाओं के सहयोग से हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए विशिष्ट योजनाओं की पहल करना जिसमें विद्वानों, विशेषज्ञों आदि को आमंत्रित किया जाए सके। प्रकाशन बाल हिन्दी जगत हिन्दी जगत विज्ञान प्रकाश (त्रैमासिक विज्ञान पत्रिका) बाहरी कड़ियाँ विश्व हिन्दी न्यास का जालघर विज्ञान प्रकाश (विश्व हिन्दी न्यास की त्रैमासिक विज्ञान पत्रिका) श्रेणी:हिन्दी