411 REFERENCE · Wikipedia
९ अप्रैल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
9 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 99वॉ (लीप वर्ष में 100 वॉ) दिन है। साल में अभी और 266 दिन बाकी है।
प्रमुख घटनाएँ
१६६९- मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
१७५६- बंगाल के नवाब अली वर्दी खान का 80 वर्ष की आयु में निधन।
1860 पहली बार मनुष्य की आवाज का अंकन किया गया।
१९५३- वार्नर ब्रदर्स ने ‘हाउस ऑफ वैक्स’ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की।
1965 कच्छ के रन में भारत पाक में युद्ध छिड़ा
१९७२- सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
१९८८- अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाये।
1989 एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरु की गयी।
२००२- बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को हिस्सा लेने की अनुमति मिली।
२००८- नेपाल में संविधान सभा के लिए मतदान हुआ।
2010-
श्रिलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंय (यूपीएफए) 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें हासिल करने में सफल रही।
जम्मू-कश्मीर की विधान सभा ने अंतर जिला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।
2011 -
भारत सरकार द्वारा लोक पाल कानून को निश्चित समयसीमा में बनाने और इस प्रक्रिया में सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल करने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी आमरण अनशन समाप्त कर दिया।
सीरिया के दक्षिणी शहर डेरा में राष्ट्रपति बशर अल साद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों की पिछले 24 घंटो के दौरान हुई गोलीबारी में 50 लोगों की मृत्यु हो गई।
अन्ना हजारे को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के लिए एक करोड़ रूपए के आईआईपीएम रवीन्द्रनाथ टैगोर अन्तरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई।
२०१३- फ्रांसिसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह संबंधी एक विधेयक को मंजूरी दी।
2020- भयानक कोरोना नामक बिमारी असर का 100 दिन पूर्ण।
जन्म
1948 - जया बच्चन - भारतीय अभिनेत्री
1965-स्वामी सत्येंद्र-सत्यास्मि मिशन संस्थापक धर्म गुरु,
1933 - प्रतिमा देवी (अभिनेत्री) - कन्नड़ सिनेमा की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं।
1893 - राहुल सांकृत्यायन- हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार थे।
1916 - एस. ओबुल रेड्डी - आंध्र प्रदेश के 6वें राज्यपाल थे।
1929 - शरन रानी - 'हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत' की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका
1954 - जयराम रमेश, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री।
1964 - तीरथ सिंह रावत - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1919 - अवधानम सीता रमन - भारतीय लेखक और पत्रकार थे।
निधन
2010- बिशप एबेल मुजोरेवा, स्वतंत्रता पूर्व जिम्बाब्वे के प्रधानमंत्री
1981 - दुर्गाबाई देशमुख, प्रथम महिला नेता
1984 - भाऊराव देवाजी खोब्रागडे - भारतीय भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
2009 - शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक
बाहरी कडियाँ
बीबीसी पे यह दिन
श्रेणी:अप्रैल