Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ज़ुन्गारिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|चीन के शिनजियांग प्रांत का उत्तरी भाग (लाल रंग) ऐतिहासिक ज़ुन्गारिया क्षेत्र का अधिकाँश भाग था; नीला भाग तारिम द्रोणी का क्षेत्र है ज़ुन्गारिया (Dzungaria या Zungaria) मध्य एशिया का एक ऐतिहासिक क्षेत्र है जिसमें चीन द्वारा नियंत्रित शिनजियांग प्रांत का उत्तरी भाग, मंगोलिया का कुछ पश्चिमी अंश और काज़ाख़स्तान का थोड़ा पूर्वी हिस्सा शामिल है। कुल मिलकर ऐतिहासिक ज़ुन्गारिया का क्षेत्रफल लगभग ७,७७,००० वर्ग किमी है। भूगोल शिनजियांग को तियान शान की पर्वत शृंखला दो भागों में बांटती है - उत्तरी भाग ज़ुन्गारिया है, जबकि उस से दक्षिण में तारिम द्रोणी आती है। हालांकि दोनों ही क्षेत्रों में जल की कमी है, फिर भी तारिम इलाक़ा अधिक शुष्क है। लेकिन जहाँ तियान शान के पहाड़ सर्दियों में साइबेरिया से आने वाली ठंडी ध्रुवीय हवाओं को तारिम द्रोणी में आने से रोक देते हैं वहाँ यह हवाएँ ज़ुन्गारिया में बहुत सर्दी पैदा करती हैं।China's Changing Map: National and Regional Development, 1949-71, Theodore Shabad, Taylor & Francis, 1972, ... the Tien Shan, which separates the exceptionally dry Tarim basin from less arid Dzungaria. The Tien Shan acts, in particular, as a climatic barrier against the continental polar air that enters Dzungaria from Siberia ... इन्हें भी देखें ज़ुन्गार लोग शिनजियांग मध्य एशिया सन्दर्भ 2 श्रेणी:मध्य एशिया श्रेणी:शिंजियांग श्रेणी:चीन के मरुस्थल श्रेणी:मंगोलिया के मरुस्थल श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान के मरुस्थल