411 REFERENCE · Wikipedia
कीव किला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नया पेचर्स्क किला(कीव किला)
Київська фортеця
ukr
250
प्रारंभिक रूप 9वीं शताब्दी में(मिट्टी के दुर्ग),वर्तमान स्वरूप में 19वीं शताब्दी में (किलेबंदी)
24ए हॉस्पिटल स्ट्रीट यूक्रेन
7
thumb|250px|यूरोप के राज्यों के प्रमुख दुर्ग और संचार मार्ग
कीव किला (यूक्रेनी: Київська фортеця,रूसी: Киевская крепость) यूक्रेन की राजधानी कीव शहर में स्थित ऐतिहासिक सैन्य किलेबंदियों का एक ऐतिहासिक और स्थापत्य-कला वाला परिसर है। इसे कीव-पेचेर्स्क किलाhttp://guides.rusarchives.ru/browse/guidebook.html?bid=238&sid=821257 Все справочники > Федеральные архивы > Российский государственный военно-исторический архив (РГВИА) > Российский государственный военно-исторический архив. Путеводитель. Том 1. 2006, Крепости. 2018-02-03 https://web.archive.org/web/20161006215741/http://guides.rusarchives.ru/browse/guidebook.html?bid=238&sid=821257 2016-10-06 dead या न्यू पेचेर्स्क किला भी कहते हैं। यह जिसका निर्माण 17वीं से 19वीं शताब्दी के बीच लगभग 200 वर्षों की अवधि में किया गया था।Kyiv Fortress https://guide.kyivcity.gov.ua/en/places/kyyivska-fortetsya Kyiv City Guide 2026-08-18 इसमे अलग-अलग चरणों में निर्मित अनेक दुर्ग, रक्षात्मक दीवारें एव अन्य सैन्य संरचनाएँ शामिल हैं। आज कीव किला विश्व के सबसे बड़े संरक्षित ऐतिहासिक किलेबंदी परिसरों में से एक है।Kyiv Fortress https://guide.kyivcity.gov.ua/en/places/kyyivska-fortetsya Kyiv City Guide 2026-08-18
इतिहास
180px|thumb|दाएँ|10वीं शताब्दी में कीव का मानचित्र
1654 में पेरियास्लाव की संधि हुई उसके बाद, कीव में मॉस्को की सेना की एक टुकड़ी तैनात की गई और शहर के ऊपरी भाग में एक किला का निर्माण कराया गया।Kyiv https://www.encyclopediaofukraine.com/display.asp?linkpath=pages%5CK%5CY%5CKyiv.htm Internet Encyclopedia of Ukraine 2026-08-18इसके बाद कीव के पेचर्स्क क्षेत्र को केंद्र में रखकर किलेबंदी का विकास हुआ। 1706 में पीटर प्रथम के आदेश पर कीव पेचर्स्क लावर के आसपास पुराने पेचर्स्क किला का निर्माण शुरू हुआ और 1723 तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया।Kyivan Cave Fortress https://www.encyclopediaofukraine.com/display.asp?linkpath=pages%5CK%5CY%5CKyivanCaveFortress.htm Internet Encyclopedia of Ukraine 2026-08-18
19वीं सदी में इस किले का और विस्तार किया गया। 1831 से 1863 के बीच, अभियंता कार्ल ओपेरमैन के नेतृत्व में नया पेचर्स्क किला निर्मित किया गया। इसमें मिट्टी की नई दीवारें, बैरक और कई सैन्य किला भी शामिल था। इसके मुख्य हिस्सों में वासिलकिव्स्का और हॉस्पिटलना किला था।Kyivan Cave Fortress https://www.encyclopediaofukraine.com/display.asp?linkpath=pages%5CK%5CY%5CKyivanCaveFortress.htm Internet Encyclopedia of Ukraine 2026-08-18
180px|thumb|दुर्ग का 1830 का एक मानचित्र
"राष्ट्रीय ऐतिहासिक एवं स्थापत्य संग्रहालय कीव किला" किले की ऐतिहासिक संरचनाओं के स्थल पर स्थापित एक विशिष्ट संग्रहालय परिसर है। इसमें कई प्रदर्शनियाँ और खुले क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक संरचनाएँ शामिल हैं। प्रमुख प्रदर्शनियों में कीव की इमारतों के उपयोग का इतिहास, सैन्य हथियारों के इतिहास एवं तोप के गोले से लेकर तोपखाने के गोले तक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, यहाँ रक्षात्मक प्राचीर, दुर्ग की दीवार और कैपोनियर की खुली प्रदर्शनी भी है। संग्रहालय परिसर में लिसोहिर्स्की दुर्ग भी शामिल है, जिसे यूरोप के सबसे बड़े पत्थर और मिट्टी से निर्मित दुर्गों में से एक माना जाता है और जिसका क्षेत्रफल लगभग 120 हेक्टेयर है।
कीव किला संग्रहालय
कीव किला परिसर के भीतर कीव किला संग्रहालय स्थित है। यह एक अर्ध-भूमिगत संग्रहालय है। यह संग्रहालय 19वीं सदी की एक इमारत में स्थित है, जो पहले किले का ही एक हिस्सा हुआ करती थी।।Kiev Fortress Museum - Unique Semi-Underground Museum http://www.ukraine.com/museums/kiev-fortress/ NewMedia Holdings, Inc. 23 January 2013
चित्र दीर्घा
Kyiv Fortress
इन्हें भी देखें
सेंट सोफिया कैथेड्रल, कीव
सेंट सिरिल मठ, कीव
गोल्डन गेट, कीव
कीव पेचेर्स्क लावर
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Kiev Info – गोल्डन गेट का इतिहास
Golden Gate at the Encyclopedia of Ukraine
uk oldkyiv.org.ua –गोल्डन गेट का इतिहास
यूनेस्को पृष्ठ
श्रेणी:यूरोपीय कला
श्रेणी:ऐतिहासिक स्थल
श्रेणी:विश्व धरोहर स्थल
श्रेणी:यूक्रेन में दुर्ग
श्रेणी:युक्रेन