411 REFERENCE · Wikipedia
मधेसी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नेपाल के दक्षिणी भाग के मैदानी क्षेत्र का मधेश प्रदेश में निवास करने वाले नेपाली लोगोंको मधेशी कहते हैं। इस क्षेत्र को 'तराई' भी कहते हैं और तराई में वास करने वाले इन नेपाली लोगों को तराईबासी भी कहते हैं। मधेश शब्द 'मध्यदेश' का अपभ्रंश है।
मैथिली, थारु, अवधी, उर्दु और भोजपुरी भाषा (जो भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बोली जाती है) बोलने वाले लोग जो बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों जैसे दिखते हैं और जिनकी संस्कृति और रीति-रिवाज बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगो से काफी मिलती है लेकिन जो नेपाली हैं, वो लोग मधेशी कहलाते हैं। मधेशी मुल के नेपाली और भारत के बिहारी या उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में रहने वाले लोगों के रहन-सहन और संस्कृति में कुछ भी असमानता नहीं है, अन्तर केवल यह है कि मधेशी नेपाली जाती है और नेपाल में रहते हैं।
मधेशी
रामबरन यादव - प्रथम नेपाली राष्ट्रपति
सी के राउत (नेपाली अमेरिकन वैज्ञानिक)
राजेन्द्द्र महतो (नेपाल सद्भावना पार्टी)
उदित नारायण (पार्श्व नेपाली गायक)
गजेन्द्र नारायण सिंह (१९८५ में नेपाल सद्भावना पार्टी के संस्थापक)
रामराज प्रसाद सिंह (नेपाली राजनेता)
उपेन्द्र महतो ( व्यापारी )
बाहरी कड़ियाँ
सन्दर्भ
श्रेणी:नेपाल