411 REFERENCE · Wikipedia
थोर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|upright=1.3|थोर की दिग्गजों के साथ लड़ाई। चित्र श्रेय: मार्टन एस्किल विंगे (1872)
थोर (Thor; non Þórr) जर्मनिक पौराणिक कथाओं में एक प्रमुख देवता है। नॉर्स पौराणिक कथाओं में वो एक हथौड़ा-धारण करने वाले देवता हैं जो बिजली, तूफ़ान, गरज, पवित्र वनस्पतियों और पेड़ों की रक्षा, मानवता की रक्षा, शक्ति से जुड़े हुए हैं। पुरानी नॉर्स के थोर शब्द के अतिरिक्त पुरानी अंग्रेज़ी में थुनोर (ang Thunor), पुरानी फ्रिसियन में थुनर (ofs Thuner), पुरानी सैक्सर में थुनर (osx Thunar) और पुरानी उच्च जर्मन में डोनर (goh Donar) प्रचलित रहे हैं। ये सभी शब्द प्रोटो-जर्मनिक थियोनिम शब्द थोनरज़ (gem-x-proto Þun(a)raz) से व्युत्पन्न हैं जिसका अर्थ गरजना होता है।
थोर जर्मनिक लोगों के लिखित इतिहास में एक प्रमुख देवता हैं। जब जर्मन क्षेत्रों पर रोमन अधिपत्य था तब से लेकर जर्मनिक विस्तार, प्रवास काल और वाइकिंग युग के दौरान उनकी लोकप्रियता काफी रही। सकिंडिनेविया के ईसाईकरण की प्रक्रिया के सामने लोग हथौड़े को प्रतीक के रूप में पहनते थे और लोगों के व्यक्तिगत नाम भी उनका नाम शामिल होना, उनकी लोकप्रियता को प्रमाणित करते हैं।
थोर की कहानियाँ सबसे अधिक पुरानी नॉर्स में मिलते हैं जहाँ थोर हर कथा का पात्र है। मध्ययुगीन आइसलैण्ड की कहानियों में थोर के कम से कम पन्द्रह नाम हैं। इन नामों में सुनहरे बालों वाली देवी सिफ के पति और जोटुन जार्नसैक्सा के प्रेमी भी शामिल हैं। इन कहानियों के अनुसार सिफ और थोर ने थ्रुड्र (पुत्री) को जन्म दिया। जार्नसैक्सा के साथ थोर ने मैग्नी (पुत्र) को जन्म दिया। थोर के एक अन्य पुत्र का नाम मोडी है जिसकी माँ का नाम स्रोतों में नहीं मिलता। थोर ओडिन और जोर्ड के पुत्र हैं।Lindow 2002 205 उनके पिता ओडिन के माध्यम से उनके कई भाई हैं जिनमें बाल्ड्र भी शामिल है। थोर के दो सेवक थजाल्फी और रोस्क्वा हैं। उनकी गाड़ी/रथ को दो बकरों द्वारा खींचा जाता है।
नाम
थोर नाम नॉर्स पौराणिक कथाओं से लिया गया है। इसके मध्ययुगीन जर्मनिक समकक्ष या संज्ञाएं डोनर (पुरानी उच्च जर्मन), थुनोर (पुरानी अंग्रेजी), थुनर (पुरानी फ्रिसियन), थुनर (पुरानी सैक्सन), और थोर (पुरानी नॉर्स) हैं, जिनमें से अंतिम ने आधुनिक अंग्रेजी रूप थोर को प्रेरित किया है।Oxford English Dictionary, s.v. Thor.
सन्दर्भ
स्रोत
Altnordisches Etymologisches Worterbuch de Vries Jan Brill 1962 978-90-04-05436-3 1977 Jan de Vries (philologist)
बाहरी कड़ियाँ
MyNDIR (My Norse Digital Image Repository) Illustrations of non Þórr no from manuscripts and early print books.
श्रेणी:ओडिन के पुत्र