Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पी॰ सी॰ महालनोबिस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पी॰ सी॰ महालनोबिस PCMahalanobis.png 200px প্রশান্ত চন্দ্র মহলানবিস २९ जून १८९३ कलकत्ता, बंगाल, ब्रिटिश राज २८ जून १९७२ कलकत्ता, पश्चिम बंगाल, भारत भारत, यु के, यु एस भारत हिसाब कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयभारतीय सांख्यिकी संस्थान कलकत्ता युनिवर्सिटीकैम्ब्रिज विश्वविद्यालय महालनोबिस दूरी वैलडॉन मेमोरियल प्राईज़ (1944)पद्म विभूषण (1968) Mahalanobis AutographedPostcard.jpg प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस (बंगला: প্রশান্ত চন্দ্র মহলানবিস ; २९ जून १८९३- २८ जून १९७२) एक प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद थे। उन्हें दूसरी पंचवर्षीय योजना के अपने मसौदे के कारण जाना जाता है। भारत की स्वत्रंता के पश्चात नवगठित मंत्रिमंडल के सांख्यिकी सलाहकार बने तथा औद्योगिक उत्पादन की तीव्र बढ़ोतरी के जरिए बेरोजगारी समाप्त करने के सरकार के प्रमुख उद्देश्य को पूरा करने के लिए योजना का खाका खींचा। महालनोबिस की प्रसिद्धि महालनोबिस दूरी के कारण है जो उनके द्वारा सुझाया गयी एक साख्यिकीय माप है। उन्होने भारतीय सांख्यिकीय संस्थान की स्थापना की। आर्थिक योजना और सांख्‍यि‍की विकास के क्षेत्र में प्रशांत चन्‍द्र महालनोबिस के उल्‍लेखनीय योगदान के सम्‍मान में भारत सरकार उनके जन्‍मदिन, 29 जून को हर वर्ष 'सांख्‍यि‍की दिवस' के रूप में मनाती है। इस दिन को मनाने का उद्देश्‍य सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति निर्धारण में प्रो॰ महालनोबिस की भूमिका के बारे में जनता में, विशेषकर युवा पीढ़ी में जागरूकता जगाना तथा उन्‍हें प्रेरित करना है। इन्हें भी देखें भारतीय सांख्यिकीय संस्थान बाहरी कड़ियाँ आर्थिक विकास में सांख्यिकी की भूमिका (देशबन्धु) टिप्पणी श्रेणी:भारतीय वैज्ञानिक श्रेणी:साहित्य और शिक्षा में पद्म विभूषण के प्राप्तकर्ता श्रेणी:1893 में जन्मे लोग श्रेणी:१९७२ में निधन