Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नदेसर मस्जिद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जून 2015 नदेसर मस्जिद : ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्राचीन व धार्मिक नगरी काशी में कई मस्जिदें ऐसी हैं जिनकी चर्चा हर खास-ओ-आम की जुबान पर रहती है। इनमें नदेसर जामा मस्जिद भी प्रमुख है। इसकी ऊंची मीनार आकर्षण का केंद्र है। इस इलाके से गुजरने वाले प्रत्येक शख्स की निगाह खुद-ब-खुद मस्जिद की ओर उठ जाती है। यह मस्जिद दर्शनीय है। मस्जिद का मीनार 90 फुट ऊंचा और खूबसूरत है। मीनार के ऊपरी गुम्बद की डिजाइन सऊदी अरब की एक मस्जिद से ली गई है। इसमें बड़ी संख्या में नमाजी एक साथ नमाज़ अदा कर सकते हैं। अलविदा, ईद व बकरीद की नमाज में यह छोटी पड़ जाती है और स्थान भर जाने के बाद बाहर सड़क पर नमाज अदा की जाती है। यहां 15 वें रमज़ान में खत्म तरावीह होगी। मस्जिद में 100 से अधिक सीलिंग फैन लगे हैं। 80 से 95 नमाज़ी एक साथ वजू बना सकते हैं। नमाजियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाता है। मस्जिद में बिजली चले जाने पर जेनरेटर की भी व्यवस्था है। पंचवक्ता, जुमा, ईद व बकरीद की नमाज की इमामत करने वाले हजरत मौलाना मजहरुल हक ने मंगलवार को बताया कि हजरत मौलाना तसल्ली हुसैन (रह.) ने इस मस्जिद का नवनिर्माण कराया। उनकी मेहनत और कोशिशों से आज यह मस्जिद कुछ आलीशान मस्जिदों में शुमार है। इस मस्जिद की व्यवस्था की जिम्मेदारी यहां के नमाजी बखूबी निभाते हैं।Nadesar Jama Masjid Varanasi - فاراناسي: Working hours, Activities, Visitor reviews, - Safarway 2023 https://www.safarway.com/en/property/nadesar-jama-masjid-varanasi_27333 Safarway - العالم بين يديك en 17 जनवरी 2023 17 जनवरी 2023 https://web.archive.org/web/20230117115205/https://www.safarway.com/en/property/nadesar-jama-masjid-varanasi_27333 dead इन्हें भी देखें आलमगीर मस्जिद ज्ञानवापी मस्जिद वाराणसी के प्रमुख मंदिर काशी मस्जिद सन्दर्भ श्रेणी:मस्जिदें श्रेणी:वाराणसी के दर्शनीय स्थल बाहरी कड़ियाँ